---विज्ञापन---

देवर को रास नहीं आया भाभी का मजाक, दी दर्दनाक सजा; इलाके में मच गया हड़कंप

Banda Crime News : उत्तर प्रदेश में बांदा में हुई महिला की हत्या के आरोप में उसके ही देवर को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है।

---विज्ञापन---

Banda Crime News : उत्तर प्रदेश के बांदा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। यहां एक महिला की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी मच गई थी। महिला को ईंट से मारकर चोटिल किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई थी। महिला का शव घर के पास में मिला था, जिसे कूड़े और पत्तों से छिपा दिया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची, जांच की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। इस महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी का देवर निकला, जो अपनी भाभी के मजाक से परेशान हो गया था।

आशा देवी नाम की महिला अपने देवर से अक्सर मजाक किया करती थी। वहीं देवर को भाभी का मजाक पसंद नहीं था और इससे वह चिढ़ता था। मजाक -मजाक में आशा देवी अपने छोटे बेटे को अपने देवर सुनील (हत्या का आरोप) का बेटा बताती थी। कई बार शादी को लेकर भी मजाक कर दिया करती थी। इससे सुनील परेशान हो गया।

---विज्ञापन---

भाभी को दी चेतावनी लेकिन…

आशा ने कई बार मजाक में सुनील की मां से ये भी कह दिया कि सुनील कमाई का अपना पैसा मुझे देता है। आशा देवी के इस मजाक से सुनील से उसकी मां भी नाराज हो गई। मां का लगा कि सच में सुनील पाने पैसे आशा को देता है। इस पर सुनील भड़क गया और उसने भाभी से साफ कह दिया कि इस तरह का मजाक तुरंत बंद कर दे लेकिन भाभी नहीं मानीं और इस तरह के मजाक करती रहीं।


सुनील पर इस कदर नाराज हो चुका था कि अपनी भाभी को सबक सिखाने की योजना बना डाला। तीन नवंबर को जब सब लोग सो रहे थे तो छत के रास्ते से सुनील भाभी के घर में दाखिल हुआ। डंडे से पीटकर घायल और बेहोश कर दिया। उसके बाद शरीर को खींचकर कूड़े के पास ले गया। जहां ईंट से मारकर हत्या कर दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Donald Trump के नाम पर कीड़े का नामकरण क्यों? जानें इसके पीछे की वजह

हत्या के बाद उसने भाभी के शव को कूड़े से ढक दिया। सुबह होने पर जब बच्चों को मां नहीं दिखी तो खोजबीन शुरू हुई। पास में ही शव बरामद हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो देवर पर शक हुआ। जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और हत्या के इस्तेमाल की गई लाठी और ईंट को भी बरामद कर लिया है।

First published on: Nov 08, 2024 10:42 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola