नई दिल्ली: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 के तीसरे मैच में आयरलैंड ने धमाकेदार जीत दर्ज की। पहले दो मैचों में करारी हार का सामना करने के बाद आयरलैंड ने शुक्रवार को जहूर अहमद स्टेडियम में खेले गए तीसरे मैच में शानदार वापसी की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को आयरलैंड के गेंदबाजों ने 19.2 ओवर में 124 रन पर समेट दिया।
बाबर आजम से सिर्फ 80 रन पीछे
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम के ओपनर और कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने ऐसा तूफान मचाया कि महज 14 ओवर में ही टीम ने जीत हासिल कर ली। पॉल ने 41 गेंदों में 10 चौके-4 छक्के ठोक 187.80 की स्ट्राइक रेट से 77 रन जड़े। वहीं हैरी टेक्टर ने 14 और कर्टिस कैम्फर ने 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
और पढ़िए – विराट कोहली से लेकर एमएस धोनी तक, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं हमारे क्रिकेटर्स
अपनी 77 रनों की तूफानी पारी के साथ पॉल स्टर्लिंग टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। उनके नाम 124 मैचों में 3275 रन दर्ज हैं। खास बात यह है कि वह चौथे नंबर पर काबिज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से महज 80 रन पीछे हैं। इस मामले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 4008 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। रोहित शर्मा 3853 रनों के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 3531 रनों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
शमीम हुसैन की अर्धशतकीय पारी
इस मैच में शमीम हुसैन ने बांग्लादेश के लिए संकट में बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में 51 रन बनाए। पिछले मैचों में तूफान मचाने वाले लिटन दास 5, रोनी तालुकदार 14 रन बनाकर आउट हुए। वहीं नजमुल हुसैन शंटो 4, शाकिब अल हसन 6 और तौहीद हृदय 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयरलैंड के गेंदबाज मार्क अडैर ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 और मैथ्यू हैम्फ्रीज ने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट निकाले। बाकी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। बांग्लादेश आयरलैंड के बीच अब 4 अप्रैल से एक टेस्ट खेलेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
12 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
19 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
23 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines