हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Baked Masala Kaju Recipe: शाम की हल्की भूख को तुरंत शांत करें क्रिस्पी और चटपटे बेक्ड मसाला काजू के साथ, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: काजू एक ड्राय फ्रूट है जोकि प्रोटीन, फाइबर तथा कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, मैगनीज, फास्फोरस, मैग्नेशियम और ज़िंक जैसे कई मिनरल्स से भरपूर होता है। काजू को लोग आमतौर पर सीधे तौर पर या स्वीट डिशेज बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने बेक्ड मसाला काजू का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बेक्ड मसाला काजू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटे आप कुरकुरे लगते हैं। इनको आप शाम की हल्की भूख के दौरान झटपट बनाकर खा सकते हैं। इससे आपकी गर्मागर्म चाय का मजा दोगुना हो जाता है, तो चलिए जानते हैं बेक्ड मसाला काजू बनाने की रेसिपी-

बेक्ड मसाला काजू बनाने की सामग्री-
-500 ग्राम काजू
-3 चम्मच पुदीना पाउडर
-2 चम्मच चाट मसाला
-सेंधा नमक स्वादानुसार
-मक्खन 2 चम्मच

बेक्ड मसाला काजू बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले काजू अच्छी तरह से साफ कर लें।
फिर आप एक बाउल में काजू और मक्खन डाल दें।
इसके बाद आप इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर मिला लें।
इसके बाद आप ओवन को कन्वैक्शन मोड़ पर प्रीहीट कर लें।
फिर आप इसमें काजू को रखकर करीब 10 मिनट तक बेक कर लें।
इसके बाद आप इनको किसी बर्तन में निकालकर बाकी की सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपके बेक्ड मसाला काजू बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक के तौर पर सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें