Bahraich News: उत्तर प्रदेश से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक शख्स को करीब 30 किमी तक सरकारी वाहन से घसीटा गया। शख्स की दर्दनाक मौत हो गई है। पता चला कि गाड़ी में नायब तहसीलदार और ड्राइवर सवार था। घटना की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। डीएम,एसपी ने भी इस पर एक्शन लेने की बात कही है।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच का है। यहां एक राजस्व अधिकारी (तहसीलदार) की कार के नीचे घसीटे जाने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना गुरुवार शाम को लखनऊ से लगभग 127 किलोमीटर दूर बहराइच में घटित हुई है। मृतक की पहचान पयागपुर का निवासी नरेंद्र कुमार हलधर के रूप में हुई है।
पता चला है कि गुरुवार की शाम को बाइक सवार नानपारा-बहराइच मार्ग पर अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। तहसीलदार की सरकारी गाड़ी के नीचे बाइक सवार फंस गया और करीब 35 किमी तक घिसटता हुआ नानपारा तहसील पहुंच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
जिस सरकारी कार से दुर्घटना हुई, उसमें नायब तहसीलदार शैलेश कुमार अवस्थी मौजूद थे, जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी ने नायब तहसीलदार को निलंबित करने की सिफारिश की है। डीएम का कहना है कि कार और बाइक में टक्कर लगने का मामला संज्ञान में आया है। नानपारा के नायब तहसीलदार किसी काम से तहसीलदार की कार से बहराइच आए थे और वापस नानपारा लौट रहे थे। पता चला है कि नानपारा तहसील तक आई उनकी कार में एक शव फंस गया था।” वहीं नायब तहसीलदार का कहना है कि उसे इसकी जानकारी ही नहीं थी।
यह भी पढ़ें : शरीर में किस विटामिन की कमी से पड़ता है चेहरे का रंग काला? अभी जान लें…
वहीं कार चालक मेराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जब मृतक नरेंद्र हलधर और तहसीलदार के ड्राइवर मेराज अहमद की लोकेशन का पता लगाया गया तो पुष्टि हुई कि शव को 30 किलोमीटर तक घसीटकर नानपारा ले जाया गया।” एसपी ने इसे एक बड़ी लापरवाही बताया है। एसपी ने कहा कि यह असंभव सा है कि किसी की कार में 30 किमी तक कोई शव फंसा हो और उसे इसकी जानकारी ही ना हो। यह भी हो सकता है कि घटना के बाद डर के कारण कार को रोका ही ना गया हो।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines