Baghpat BJP-RLD fight Viral Video : लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और RLD में गठबंधन हुआ है। जयंत चौधरी महागठबंधन से रिश्ता तोड़कर NDA में शामिल हो गए। हालांकि बागपत से सामने आये एक वीडियो में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात आरएलडी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता और समर्थकों की जमकर पिटाई की। अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बीजेपी और RLD कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट
बताया जा रहा है कि एनडीए गठबंधन प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान का तिलवाड़ा गांव में कार्यक्रम चल रहा था। इसके बाद गांव के ही एक बीजेपी नेता के घर चाय का कार्यक्रम भी रखा गया था लेकिन यहां बीजेपी और RLD कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और यह बहस मारपीट में बदल गई। RLD के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने गठबंधन के प्रत्याशी को बीजेपी नेता के यहां चाय कार्यक्रम में जाने से रोकने के लिए सड़क ब्लॉक कर दी। भाजपा नेताओं ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और मारामारी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच ‘युद्ध; शुरू हो गया और मारपीट होने लगी।
देखिए वीडियो
हालांकि गांव के कुछ सम्मानित लोगों ने इस मारपीट को रुकवाया लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना को लेकर अब विपक्ष इस गठंधन पर निशाना साध रहा है। वीडियो शेयर कर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने लिखा है कि भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल यानी मोदी योगी जी और जयंत चौधरी के कार्यकर्ताओं में भयंकर मारपीट शुरू हो गई है।
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पहले कार्यकर्ताओं का आपस में मिलना जरूरी है! मुझे नहीं लगता ये RLD और BJP का गठबंधन कामयाब होगा! एक अन्य ने लिखा कि ये तो होना ही था जब विचारधारा ही नहीं मिल रही तो यही होगा। एक अन्य ने लिखा कि जयंत चौधरी ने ऐसा सोचा कि पार्टी का विलय मतलब कार्यकर्ताओं का भी विलय लेकिन जमीन पर ऐसा नहीं हो पा रहा है।
वहीं पुलिस का कहना है कि इस सम्बन्ध में थाना छपरौली पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines