Dhirendra Shastri Viral Video : बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। कुछ वीडियो में हंसी मजाक करते भी दिखाई देते हैं लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें उन्हें एक छोटी से बच्ची फटकारती दिखाई दे रही है। बच्ची ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से जो कहा, उसे सुनकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
वायरल वीडियो में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक छोटी बच्ची से बात करते दिखाई दे रहे हैं। बच्ची बद्रीनाथ धाम के महाराज बालक योगेश्वरदास की गोद में बैठी हैं और उससे धीरेंद्र शास्त्री बात करते हैं। बातचीत के दौरान आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से बच्ची ने कहा कि आप बहुत बक-बक करते हो।
बच्ची से धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि झूठ मत बोलो तुम! इस पर बच्ची कह रही है कि आप भी तो बोलते हो। बच्ची ने कहा कि- आपको पहली बार नहीं देखे थे, जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पहले कब देखा था? बच्ची ने कहा कि जब जय श्री राम कहा था तब नहीं देखा था। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि नहीं देखा हमने लो हमारी मर्जी। बच्ची कहती है तो मेरी भी मर्जी। इसी बातचीत के दौरान बच्ची ने कहा-आप बहुत बक-बक करते हो। एक बार तो सभी सन्न रह गए।
जब दूसरी बार बच्ची ने यही कहा कि आप बहुत बक बक करते हो तो सभी ठहाके मार कर हंस पड़े। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने पूछा कि भाई ये किसकी बिटिया है। इस पर बच्ची ने खुद ही अपने पिता का नाम लेकर बताने लगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान से आया परिवार… फिर रणवीर नाम के आगे क्यों लगाते हैं ‘इलाहाबादिया’?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बच्ची तो बातचीत करने में बड़ी तेज है। एक अन्य ने लिखा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। कई बार वह उसे भी बोल देते हैं, जो अच्छे-अच्छे नहीं बोल पाते। एक अन्य ने लिखा कि धीरेंद्र शास्त्री का बच्ची ने तो मुंह बंद कर दिया।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines