Baba Vanga Prediction 2025 : हर किसी को ये चिंता सताती है कि आने वाला समय कैसा रहने वाला है, भविष्य क्या होगा लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं प्रसिद्ध महिला भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के बारे में। आगे बढ़ने से पहले बता दें कि उन्हें बाल्कन की नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। उन्होंने देश-दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से कुछ सच भी साबित हुई।
साल 2025 को लेकर बाबा वेंगा ने कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की थीं, जो लोगों को काफी डरा रही है। इसमें कई भविष्यवाणियां चौनाकने वालीं तो कुछ राहत की सांस देने वाली हैं। बाबा वेंगा के अनुसार, साल 2025 में यूरोप में विनाश की शुरुआत हो जाएगी।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, यूरोप में आंतरिक झगड़े होंगे और राजनीतिक अस्थिरता का असर इतना बड़ा हो सकता है कि जनसंख्या में भारी कमी हो सकती है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि 2025 में बड़े विनाश की शुरुआत हो सकती है। साल 2025 में प्राकृतिक आपदाएं, (भूकंप और तूफान, बाढ़) इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : पृथ्वी का विनाश और मंगल ग्रह पर जंग! जानें बाबा वेंगा की डराने वालीं भविष्यवाणियां
आने वाले कुछ सालों के लिए उनकी भविष्यवाणी
2028: इस साल एक नए ऊर्जा स्रोत से विश्व की भूख मिट सकेगी और मनुष्य शुक्र ग्रह पर भी पहुंचेंगे।
2033: इस साल जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते समुद्र स्तर से तटरेखाओं में परिवर्तन आ जाएगा।
2043: यूरोप में बड़ा सांस्कृतिक परिवर्तन होगा और इस्लाम प्रमुख धर्म बन जाएगा।
2046: इस चिकित्सा क्षेत्र में क्रान्ति आ जाएगी और कृत्रिम अंगों का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा।
2100: एक कृत्रिम सूर्य पृथ्वी के अंधेरे हिस्से को प्रकाश और गर्मी प्रदान करेगा।
यह भी पढ़ें : धरती-दुनिया का होगा अंत…2025 के लिए Baba Vanga की डराने वाली भविष्यवाणियां
कैंसर का इलाज
बाबा वेंगा ने लोगों को राहत देने वाली एक बड़ी भविष्यवाणी की थी, उन्होंने कहा था कि साल 2025 में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का इलाज मिल सकता है। वैज्ञानिक इस बीमारी को खत्म करने में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
कौन थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा बुल्गारिया की रहने वाली थीं। 12 साल की उम्र में उन्होंने आंखों की रोशनी खो दी थीं। इसके बाद वह भविश्यवाणी करती थीं। उनकी भविष्यवाणी पर कई बार चर्चा होती है और विवाद होता है। लोगों का दावा है कि कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं. बता दें कि बाबा बेंगा का जन्म 1911 में हुआ था और 1996 में उनकी मृत्यु हो गई।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines