Year Ender 2025: साल के अंत में सच हुईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, 2025 को लेकर क्या-क्या थे प्रीडिक्शंस?

Baba Vanga Predictions 2025: साल 2025 के अंत में बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी सच हो गई.2025 में बाबा वेंगा ने प्राकृतिक आपदा से भयानक तबाही की बात कही थी.2025 खत्म होने से पहले दुनिया के कई देशों में बाढ़ और तूफान ने तबाही मचाकर रख दी.अकेले श्रीलंका में आए दित्वा तूफान के कारण 153 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

Baba Vanga Prediction 2026

बाबा वेंगा ने की साल 2026 को लेकर खतरनाक भविष्यवाणी

Baba Vanga Predictions 2025: चाहे वह म्यांमार में आया भूकंप हो, इथोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट हो, श्रीलंका में तूफान से आई तबाही हो, वियतनाम में आई बाढ़ हो… इन प्राकृतिक आपदाओं में काफी जानमाल का नुकसान हुआ, इन प्राकृतिक आपदाओं को लोग कथित तौर पर बाबा वेंगा की 2025 में की गई भविष्यवाणियों से जोड़कर देख रहे हैं.2024 के दिसंबर में बाबा वेंगा की 2025 को लेकर जो प्रीडिक्शंस की खबरें वायरल हुई थीं, उनमें 2025 के आखिर में भीषण तबाही की बात कही थी.भले ही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी स्टीक तौर पर पूरी होने का दावा कोई न करे, लेकिन लोग अपने अनुमान लगाते हैं कि जो आपदा आई है, उसके बारे में पहले ही बाबा वेंगा प्रीडिक्शंस कर चुके थे।

बाबा वेंगा ने 2025 को लेकर क्या कहा था?

2025 को लेकर बाबा वेंगा की प्रीडिक्शंस थीं कि दुनिया में बदल रहे मौसम के चलते इस साल के अंत और 2026 की शुरुआत में प्राकृतिक आपदाओं से भयानक तबाही के आसार हैं.2025 में सालभर युद्ध का तनाव बना रहेगा.भू-राजनीतिक संकट गहरा सकता है और सामाजिक उथल-पुथल मचने के संकेत है.नवंबर 2025 में श्रीलंका में आए दित्वा तूफान के कारण 153 लोगों की मौत हुई, हजारों लोग बेघर हो गए.इसके अलावा मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और श्रीलंका से आई बाढ़ को लेकर आई रिपोर्ट चौंकाने वाली है.

इसके अलावा 23 नवंबर 2025 को इथोपिया में ज्वालामुखी में आए विस्फोट के कारण पूरी दुनिया कांप गई थी.भारत तक इसका असर देखने को मिला था.युद्ध का तनाव या भू राजनीतिक संकट की बात की जाए तो रूस-यूक्रेन का युद्ध हो, इजरायल-हमास के बीच लड़ाई हो या इस साल के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुआ तनाव हो, पूरा साल यही हाल रहा।

क्या थे बाबा वेंगा, जिनकी प्रीडिक्शंस से डरते हैं लोग

रहस्यमयी बल्गेरियाई बाबा वंगा का जन्म 1911 में बुल्गारिया में जन्मे थे.12 साल की उम्र में उनकी देखने की शक्ति छिन गई थी, लेकिन उनके समर्थक उन्हें भविष्यवक्ता मानते थे.प्रिंसेज डायना की मौत, 9/11 के हमले समेत उनकी कई भविष्यवाणियों के सच होने का दावा किया गया है, 1996 में बाबा वेंगा का निधन हो गया था, लेकिन भविष्यवाणियों में वह आज भी जिंदा हैं।

बाबा वेंगा की 2026 की भविष्यवाणियों ने भी डराया

2025 के बाद अब 2026 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने भी लोगों को डराया है.इन प्रीडिक्शंस में ग्लोबल इकोनॉमिक क्राइसिस के चलते सोना महंगा होने की बात हो, बड़ी प्राकृतिक आपदा के आसार हों, एक बड़े युद्ध की आहट हो, इंडस्ट्री में बड़े बदलाव आने की बात हो, एलियन लाइफ़ से पहला कॉन्टैक्ट हो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दबदबा आदि प्रमुख हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ