Baba Vanga Prediction Japan tsunami: बाबा वेंगा की जापान को लेकर की भविष्यवाणी को सच होते देख लोगों ने फिर डर का माहौल है. दोनों बाबा वेंगा ने अपने अपने प्रीडिक्शंस में जापान में भयानक आपदा आने की बात कही थी. जापान की बाबा वंगा ने भूकंप से कई साल पहले ही 2025 में विशाल लहरों की भविष्यवाणी कर दी थी, वहीं बुल्गारिया के बाबा वेंगा का दावा था कि साल 2025 में अंत में भयानक प्राकृतिक आपदा आने का अनुमान है, इससे तबाही मचेगी. श्रीलंका में आए दित्वा तूफान और अब जापान के नार्थ ईस्ट में आए खतरनाक भूकंप को लेकर इस भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: साल के अंत में सच हुईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, 2025 को लेकर क्या-क्या थे प्रीडिक्शंस?
क्या थी भविष्यवाणी और क्या है सच्चाई
जापान की पेंटिंग आर्टिस्ट रियो तात्सुकी को जापान की बाबा वेंगा भी कहा जाता है. कोविड जैसी भयानक बीमारी फैलने की प्रीडिक्शंस जापानी बाबा वेंगा ने पहले ही कर दी थी, 1999 में अपनी किताब ‘द फ्यूचर दैट आई सॉ’ में जापानी बाबा वेंगा ने दावा किया था कि 2020 में एक रहस्यमय वायरस से भयानक बीमारी फैलेगी तो लोगों ने उसे कोविड महामारी से जोड़ा था. इसी जापानी बाबा ने लिखा कि 2025 में 2011 से बड़ी सुनामी आएगी.
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, सोमवार शाम को जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे प्रशांत तटवर्ती इलाकों में 50 सेंटीमीटर तक की सुनामी आ गई. पाठकों ने इसे 1995 के कोबे भूकंप और 2011 के पूर्वी जापान भूकंप और सुनामी जैसी घटनाओं से जोड़ा.
सोशल मीडिया पर क्यों बाबा वेंगा को गंभीरता से लेते हैं लोग
बाबा वेंगा की प्रीडिक्शंस को सोशल मीडिया पर लोग काफी गंभीरता से लेते हैं. 2025 के जुलाई में भी बाबा वेंगा ने जापान में भयानक प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी थी, जिसके बाद जापान में आने वाले टूरिस्टों की धड़ाधड़ बुकिंग कैंसिल हुई थीं. बाबा वेंगा की प्रीडिक्शंस को यूजर्स ने एक साधारण काल्पनिक चेतावनी से कहीं ज़्यादा गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया है. एक यूज़र ने मज़ाक में कहा, “उनकी डायरी असली डेथ नोट है.” वैज्ञानिक लोगों को संयम बरतने की सलाह दे रहे हैं. एक पोस्ट में लिखा था, “वह दूरदर्शी हो सकती हैं, लेकिन भूकंप स्याही और सपनों से नहीं बनते. आइए विज्ञान और भूकंप विज्ञान पर ही ध्यान दें.”
यह भी पढ़ें: Baba Vanga Predictions: एलियन आएंगे, बड़ा युद्ध… बाबा वंगा की 2026 को लेकर 10 भविष्यवाणियां, जो चौंकाएंगी
बल्गेरियाई बाबा वेंगा की सच हुई प्रीडिक्शन!
बल्गेरियाई बाबा वेंगा ने भी साल 2025 के अंत में प्राकृतिक आपदा से तबाही की बात कही थी, जापान में आए भूकंप को लोग इसी तबाही से जोड़कर देख रहे हैं. जापान में आए भयानक भूकंप से समुद्र में करीब ढाई फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं. इससे समुद्र तटों पर रहने वाले करीब 90000 लोग बेघर हो गए हैं. भूकंप के झटकों से लोगों का माली नुकसान भी हुआ है. ट्रेन सेवाएं और ट्रांसपोर्ट सर्विस ठप है. भले ही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी स्टीक तौर पर पूरी होने का दावा कोई न करे, लेकिन लोग अपने अनुमान लगाते हैं कि जो आपदा आई है, उसके बारे में पहले ही बाबा वेंगा प्रीडिक्शंस कर चुके थे.
यह भी पढ़ें: Baba Vanga Gold Prediction: बाबा वेंगा की सोने पर भविष्यवाणी ने चौंकाया, 2026 में महंगा होगा या सस्ता?
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 hr agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
8 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
12 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines