Baba Vanga Prediction On India-Pak War: बाबा वेंगा बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता थीं जिन्होंने मरने से पहले ही कई साल बाद तक की भविष्यवाणी कर दी थी। फिर चाहे कोविड महामारी हो या फिर प्राकृतिक आपदाएं उनके द्वारा की गई कई भविष्यवाणी सटीक रही हैं। बाबा वेंगा की सोशल मीडिया पर एक और भविष्यवाणी वायरल हो रही है जिसमें भारत-पाक के बढ़ते तनाव और युद्ध के बारे में जिक्र किया जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच के रिश्ते में खटास बढ़ गई है। ऐसे में News24 के वीडियो के आधार पर जानते हैं बाबा वेंगा ने क्या भविष्यवाणी की थी।
बाबा वेंगा ने पाक को लेकर की थी भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने 2025 में युद्ध को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि साल 2025 में कुछ ऐसा होगा कि दो देशों में विनाशकारी लड़ाई होगी। इस लड़ाई से जान-माल की भारी तबाही होगी। उनकी इस भविष्यवाणी को भारत-पाक तनाव से जोड़ा जा रहा है। पहलगाम अटैक के बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते बहुत बिगड़ गए हैं। हालातों को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि जल्द ही युद्ध हो सकता है। भारत ने तो पाक के खिलाफ कई बड़े कदम भी उठा लिए हैं जो उसके लिए चिंता का विषय बन गए हैं।
6 साल पहले ही पता था होगा भारत-पाक का युद्ध
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध के हालात पैदा हो गए हैं। न्यूज 24 के वीडियो के अनुसार, आज से 6 साल पहले ही एक स्टडी में बताया गया था कि भारत-पाक के बीच युद्ध हो सकता है। अब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ऐसा लग रहा है कि ये भविष्यवाणी सच साबित हो सकती है। हमले के बाद से ही भारत का रवैया पाक के खिलाफ सख्त हो गया है।
यह भी पढ़ें: Baba Vanga की पाकिस्तान को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी! होती दिख रही सच, क्या करीब है अंत?
बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान
बेशक भारत-पाक युद्ध पर विराम लगने की खबरें आ रही हों लेकिन पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से हमेशा की तरह बयानबाजी और धमकियों का दौर शुरू हो गया है। कई पाकिस्तानी एक्सपर्ट परमाणु युद्ध की भी बात कर रहे थे।
150 मिलियन लोग मरेंगे
एक रिसर्च के अनुसार, परमाणु युद्ध की स्थिति में 100 मिलियन लोग तुरंत मर जाएंगे। कंप्यूटर सिमुलेशन का उपयोग करते हुए अध्ययन में ये अनुमान लगाया गया कि अगर भारत 100 परमाणु सामरिक हथियारों का उपयोग करता है और पाक 150 का उपयोग करता है तो युद्ध के बाद के प्रभावों से 50 मिलियन से 125 मिलियन लोग मर सकते हैं। इसके बाद दुनिया भर में बड़े पैमाने पर भुखमरी होगी और लोगों की मौत होगी। युद्ध के बाद वर्षा में भी कमी आएगी और प्राकृतिक संसाधन नष्ट हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बाबा वेंगा की जुलाई 2025 को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी, सच हुई तो होगी तबाही
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines