Baba Ramdev Viral Video: योग गुरु स्वामी रामदेव (Baba Ramdev) की फिटनेस देख हर कोई दंग रह जाता है। करीब 59 साल के रामदेव 25 साल के जवान व्यक्ति को पछाड़ने का दम रखते हैं। सोशल मीडिया पर भी स्वामी छाए हुए हैं, जिनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो एक घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं। तेज रफ्तार के लिए जाना जाने वाला घोड़ा भी रामदेव से पीछे रह गया जिसे देख सभी चौंक गए। हर कोई यही सोच रहा है कि इस उम्र में भी कोई इतनी तेज कैसे दौड़ सकता है और उनमें ये पावर आई कैसे जिसका स्वामी रामदेव ने जवाब दिया। अब ये जान लेते हैं कि वो जिस घोड़े के साथ रेस लगा रहे हैं वो किसका है और बिहारी टार्जन कौन हैं?
कौन हैं बिहारी टार्जन
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि बिहारी टार्जन कौन हैं? दरअसल बिहार के रहने वाले राजा यादव को बिहारी टार्जन के नाम से जाना जाता है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले राजा बाबू अपने लुक और बॉडी की वजह से खबरों में छाए रहते हैं। उनका सपना है कि वो ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाएं।
यह भी पढ़ें: Baba Ramdev Exam Tips: बार-बार भूलने की आदत छुड़ा देगें रामदेव के ये 5 फार्मूले, आजमाकर देखें
किसका है घोड़ा
बाबा रामदेव जिस घोड़े के साथ रेस लगा रहे हैं उन्होंने उसे पछाड़ दिया है। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि ये घोड़ा बाबा रामदेव का ही है या फिर कोई प्रोफेशनल है। लेकिन इस बात हैरानी सभी को है कि कैसे 59 की उम्र में भी उन्होंने घोड़े को मात दे दी है।
क्यों बनाया ये वीडियो
अब लोगों के दिमाग में सवाल है कि आखिर क्यों स्वामी रामदेव घोड़े के साथ रेस लगा रहे हैं। कथित तौर पर वो अपने पतंजलि के प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रहे हैं। ये भी उसी का एक हिस्सा है, क्योंकि वो अपने सामान के बारे में खुद लोगों से सोशल मीडिया पर बात करते हैं और मरीजों से भी बात करते हैं। रामदेव हर सुबह योग के माध्यम से लोगों से जुड़ते हैं और उन्हें इसका महत्व बताते हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए स्वामी रामदेव ने कैप्शन में लिखा- घोड़े की तरह तेज़ दौड़ने की ताक़त, Strong Immunity, Anti-aging और Power चाहिए तो Swarn Shilajit व Immunogrit Gold खाइए।
यह भी पढ़ें: Bihar News: डांसर की मांग भर माना था वाइफ, ससुर ने बर्बाद की लाइफ, बहु मानने से इनकार
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines