हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हाईवे के बीचों बीच धरने पर बैठा 'बाहुबली का कालकेय', प्रशासन से लगा रहा गुहार; देखें वीडियो

Sonbhadra News : पुलिस प्रशासन से मदद के लिए गुहार लगाते एक बाबा का वीडियो वायरल हो रहा है। बाबा का आरोप है कि एक शख्स दस सालों से उन्हें परेशान कर रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोग बाबा की तुलना बाहुबली के कालकेय से कर रहे हैं।

विज्ञापन

Sonbhadra News : ‘मेरा द‍िक्‍कत बता रहा हूं..10 बरस से एक आदमी परेशान क‍िया है। रात और द‍िन बेघर कर देता है…कहता है अभी मार देगा। यहीं पर घूमता है।’…ये गुहार है यूपी के सोनभद्र के एक बाबा की। जो एक शख्‍स से इस कदर परेशान हो गया क‍ि अपना झोला उठाकर बीच सड़क ही धरने पर बैठ गया। आप कह सकते हैं…इसमें क्‍या खास है? हमारे देश में अक्‍सर ऐसा द‍िखने को म‍िल ही जाता है। ब‍िल्‍कुल देशभर में कहीं न कहीं कोई अपनी समस्‍याओं से परेशान होकर आवाज उठाने की कोश‍िश करता है। लेक‍िन इस बीच सोशल मीड‍िया यूजर्स का ध्‍यान ज‍िस चीज ने खींचा, वो था इस बाबा का लुक। देखने में हूबहू बाहुबली के ‘कालकेय’।

जी हां, वही कालकेय, ज‍िसने बेहद खतरनाक लुक और अजीबोगरीब भाषा से हर क‍िसी का ध्‍यान खींच ल‍िया था। बाहुबली में ज‍ितनी चर्चा बाहुबली…भल्‍लालदेव..कट्प्‍पा की हुई, कालकेय के नाम का डंका भी कुछ कम नहीं बजा। बाबा की गुहार और समस्‍या ब‍िल्‍कुल अपनी जगह है, लेक‍िन बाबा के लुक ने लोगों को एक बार फ‍िर उस क‍िरदार की याद द‍िला दी।

10 साल से बाबा को परेशान कर रहा है शख्स 

बाबा का कहना है कि वह मंदिर में रहते हैं लेकिन उन्हें एक शख्स कई दिनों से परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से एक शख्स उनके पीछे पड़ा हुआ है। बाबा के अनुसार, उनका फोन और कपड़े लेकर भाग गया। इससे वह बहुत आहत हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। बाबा का यह भी कहना है कि उनकी जान को भी खतरा है।

देखें वीडियो


बाबा ने बताया गया कि वह वाराणसी के रहने वाले हैं और उनका नाम भूरे है। बाबा ने कहा कि मुझे परेशान करने वाले शख्स का नाम नहीं पता। उसकी वजह से मैं कभी भी बेघर हो जाता हूं। ऐसा लगता है कि वह मुझे मार देगा। बाबा ने बताया कि प्रशासन को परेशान करने वाले शख्स के बारे में जानकारी है, उसे बस पकड़ लिया जाए।

यह भी पढ़ें : स्वमिंग पूल से नहाकर निकला, तुरंत हो गई मौत; अचानक मौत का एक और डरावना वीडियो

बाबा की तुलना बाहुबली के कालकेय से!

बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां कई लोगों का कहना है कि बाबा तो एकदम बाहुबली के कालकेय लग रहे हैं। एक ने लिखा कि यह बाबा तो बाहुबली फिल्म के कालकेय जैसे दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि अरे… बहुबली का कालकेय सड़क पर क्यों बैठ गया? एक अन्य ने लिखा कि प्रशासन को ‘कालकेय’ की समस्या पर ध्यान देना चाहिए, कहीं वह अपने रूप में आ गए तो दिक्कत हो जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें