Acharya Dhirendra Shastri Viral Video : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में कई यूट्यूबर और रील बनाने वाले पहुंच गए हैं। साधु, संतों की जगह कई अन्य लोग खूब वायरल हो रहे हैं। हजारों लोग कल्पवास में बैठे हैं, बड़ी संख्या में लोग तपस्या में लीन हैं लेकिन इन सबको छोड़ सोशल मीडिया कुछ चुनिंदा लोगों की ही चर्चा है। जैसे IIT वाले बाबा, मॉडल हर्षा रिछारिया और माला बेचने वाली खूबसूरत लड़की मोनालिसा! इसी पर बाबा बागेश्वर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बाबा बागेश्वर ने कहा कि महाकुंभ वायरल का विषय नहीं है। हमें ये बिलकुल उचित नहीं लगता है। हम इसके खिलाफ हैं। महाकुंभ वायरल नहीं, आस्था और संस्कृति का विषय है। महाकुंभ कल्चर को बढ़ाने और समझने का विषय है, नाकि लोगों के वायरल होने का। हमने तो पहले ही कहा था कि लोगों कोई रीयल में जाना चाहिए रील के लिए नहीं।
महाकुंभ अपने रास्ते से भटक गया
बागेश्वर धाम ने यह भी कहा है कि महाकुंभ में पहुंचे कुछ बच्चियों और युवकों के समर्थन और विरोध में बातें कही जा रही हैं। इससे यह लगता है कि महाकुंभ अपने रास्ते से भटक गया है। उन्होंने यह भी कहा कि चर्चा इस बात पर होनी चाहिए कि सनातन कैसे बचेगा। हिंदुत्व कैसे जागेगा और हिंदू राष्ट्र कैसे बनेगा?
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमें उन लोगों की घरवापसी भी करवानी है जो गलती से दूसरे धर्म में चले गए हैं। हम भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं और एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का संकल्प है हिंदू जगाओ और हिदुस्तान बचाइये।
यह भी पढ़ें : गजब! कुत्ते की मौत पर मालिक ने कराया मुंडन; 13वीं में 1000 लोगों को कराया भोजन
बता दें कि महाकुंभ में पहुंचे कुछ लोग खूब वायरल हुए और उनकी खूब चर्चा हुई। इसमें आईआईटी बॉम्बे से पढ़कर साधु बने हरियाणा निवासी अभय सिंह, मध्य प्रदेश के महेश्वर से माला बेचने वाली मोनालिसा नाम की लड़की, मॉडल हर्षा रिछारिया भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
18 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines