Awadh Ojha Sir Interview : दिल्ली में बेसमेंट में पानी जाने से तीन UPSC छात्रों की मौत के बाद कई कोचिंग संस्थान और शिक्षक लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर अवध ओझा को भी लोगों ने जमकर निशाने पर लिया, उन पर तंज कसे गए, कई तरह के आरोप लगाए गए। इस विवाद के बीच अवध ओझा ने न्यूज 24 को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। बढ़ती जनसंख्या के पीछे गरीबी और सेक्स किस तरह से जिम्मेदार है, इस पर भी उन्होंने अपनी राय दी है।
तमाम सवालों के बीच जब अवध ओझा से पूछा गया कि वह सेक्स को लेकर क्या सोचते हैं? इस पर अवध ओझा ने जवाब दिया है कि आज के समय में हर बच्चे के हाथ में मोबाइल है और वह सबकुछ देख रहा है तो इस पर चर्चा करना भी बहुत जरूरी है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अभी हाल ही एक बच्चे ने अपनी ही बहन के साथ सेक्स किया और उसकी हत्या कर दी। अगर इन विषयों पर चर्चा नहीं होती तो ये खतरनाक साबित होगा।
अवध ओझा ने कहा कि हस्तमैथुन तो अज्ञानता है। सेक्स करने से बच्चे पैदा होते हैं, ये अलग विषय है लेकिन जब इंसान तनाव में होगा तो उसे सेक्स की जरूरत होगी। दो ही चीजें है जो इंसान को तनाव से दूर करती हैं। पहला नशा , दूसरा सेक्स। जिन देशों में तनाव अधिक हैं, वहां के लोग रिलीफ खोजते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जनसंख्या बढ़ने के लिए गरीबी भी एक वजह है। जब गरीब इंसान तनाव में होगा और एंटरटेनमेंट का कोई साधन नहीं होगा तो सेक्स के अलावा उसके पास साधन ही क्या होगा? अवध ओझा के अनुसार, शादी की सही उम्र 25 साल है। अगर किसी इंसान की जिंदगी में प्यार नहीं है तो वह मरुस्थल में रह रहा है।
यह भी पढ़ें : भूस्खलन की पहली जानकारी देने वाली महिला की भी मौत, इस हालत में बरामद हुआ शव
अवध ओझा देश का सबसे बेस्ट स्पीकर शशि थरूर को मानते हैं, इसके साथ ही उनकी नजर में सबसे अच्छा शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति हैं। ओझा सर के मुताबिक, देश का सबसे अच्छे प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु हैं। उन्होंने बहन मायावती को सबसे अच्छा सीएम बताया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines