Australian woman’s bravery : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑस्ट्रेलिया की एक महिला बेखौफ होकर अपने छत से दो विशाल सांपों को बाहर निकालती हुई दिखाई दे रही है। वह कोई भी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किए बिना अपने नंगे हाथों से दोनों को बाहर निकालती है, अब वायरल हो रहे वीडियो ने इंटरनेट पर सभी को हैरान कर दिया है।
वीडियो क्लिप में महिला किसी मेज के शीर्ष पर खड़ी दिखाई दे रही है। सांपों को हटाने के लिए वह एक बड़ी छड़ी का इस्तेमाल करती है। तभी एक सांप महिला की ओर नीचे उतरने लगाता है, फिर उसकी बांह के चारों ओर लिपट जाता है। इस पर महिला बड़े सांप हाथों से पकड़ लेती है और सांप महिला के चारों ओर लिपटने लगता है। दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई महिला पूरी प्रक्रिया के दौरान डरती नहीं है। सोशल मीडिया पर नाथन स्टैफ़ोर्ड नाम के यूजर के द्वारा साझा वीडियो को पांच मिलियन बार देखा गया और इसे 69,000 लाइक्स मिले हैं।
इसी तरह कुछ महीने पहले, चौंका देने वाला एक फुटेज वायरल हुआ था जब मलेशिया में एक परिवार की छत से तीन विशाल सांप गिर पड़े थे। वीडियो की शुरुआत में एक सांप पकड़ने वाले को छत से सांप को हटाने के लिए छड़ी का उपयोग करते हुए दिखाया गया था। कुछ सेकंड बाद, सांप छत से गिर जाता है लेकिन वह अकेला नहीं होता है। वह अपने साथ दो और विशाल सांपों को लेकर नीचे गिरता है, जिसे देख सब हैरान रह जाते हैं। घर के निवासी डर के मारे चिल्लाने लगेते हैं, क्योंकि सांपों को दीवार से लटका हुआ देखा जाता है, उनके शरीर एक-दूसरे से लिपटे हुए होते हैं।
एक यूजर ने वीडियो को देखकर कहा, “उसने सांपों को ऐसे पकड़ा जैसे वे परिवार के पालतू जानवर हों।” एक अन्य यूजर ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में न रहने का एक और कारण।” एक तीसरे यूजर ने कहा, “वह इतनी शांत कैसे हैं।” एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई लोग अलग तरह के होते हैं।”
यह भी पढ़ें : दुनिया की सबसे खूबसूरत सड़क; दोनों तरफ चट्टानें और सामने समुद्र, लोग बोले-इससे शानदार कुछ नहीं देखा
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines