AUS vs SA: हवा में सांप की तरह लहराई मिचेल स्टार्क की खतरनाक गेंद, समझ ही नहीं पाया बल्लेबाज, देखें वीडियो

AUS vs SA Mitchell Starc Theunis de Bruyn

AUS vs SA Mitchell Starc Theunis de Bruyn

नई दिल्ली: मिचेल स्टार्क! ऑस्ट्रेलिया का वो गेंदबाज जो अपनी खतरनाक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के होश उड़ाता नजर आता है। उसकी इनस्विंगर को समझना मुश्किल है। स्टार्क इन दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्टार्क ने इतनी खतरनाक इनस्विंगर डाली कि दुनिया दंग रह गई। इस गेंद को देख क्रिकेटप्रेमियों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन

सातवें ओवर में दिखा नजारा

ये नजारा सातवें ओवर में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के 575 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को कप्तान डीन एल्गर के रूप में पहला झटका लग चुका था। बल्लेबाज सरेल इरवी और थ्यूनिस डी ब्रुइन जैसे तैसे क्रीज पर डटने की कोशिश में जुटे थे तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हावी हो रहे थे। अब बारी सातवें ओवर की थी।

विज्ञापन

जैसे सांप चल रहा हो

ब्रुइन को ओवर द विकेट गेंद डालने आए स्टार्क ने जैसे ही इस ओवर की पहली गेंद डाली, ये बॉल हवा में इस तरह लहराई जैसे सांप चल रहा हो। ये गेंद खतरनाक इनस्विंगर बनकर ब्रुइन के पैड से टकरा गई। ब्रुइन इस बॉल का प्रहार सह पाते कि इससे पहले ही वे भौंचक रह गए। स्टार्क ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने स्विंग को देखते हुए नॉट आउट करार दे दिया।

विज्ञापन

बाहर निकल रही थी बॉल 

रिप्ले में नजर आया कि बॉल ने जिस तरह से स्विंग किया, वह विकेट को मिस करते हुए बाहर निकल रही थी। इसलिए ब्रुइन बच गए। खास बात यह है कि ब्रुइन को एक नहीं बल्कि दूसरी बार जीवनदान मिला। इससे पहले डेविड वार्नर ने स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया था। फिलहाल साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 15 रन हो चुका है और वह 371 रन से पीछे चल रही है। बारिश ने मैच में खलल डाल रखा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ