Viral Pic When aunt did not fulfill the demand little girl made laptop for herself: बच्चे अक्सर मोबाइल और लैपटॉप में गेम खेलने के लिए जिद करते हैं। उनसे जब मना किया जाता है तो नाराज भी बड़ी जल्दी से हो जाते हैं। हालांकि कुछ बच्चे तो रोना-धोना तक शुरू कर देते हैं कि उन्हें मोबाइल चलाना है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही बानगी देखने को मिली। एक्स पर एक नेहा नाम की यूजर ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि मेरी भतीजी ने मेरा लैपटॉप मांगा और मैंने मना कर दिया तो उसने अपने लिए तीन घंटे लगाकर लैपटॉप बना लिया। सोशल मीडिया पर इस मासूम बच्ची के लैपटॉप को यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं।
बुआ ने डिमांड नहीं पूरी की तो मासूम खुद ही बन गई ‘इंजीनियर’
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपनी भतीजी के लैपटॉप को शेयर किया, जो उसने कार्डबोर्ड पर खुद बनाया है। साथ ही उसमें असली लैपटॉप की तरह फिचर्स भी दिए। एक्स पर शेयर की इस पिक्चर में आप देख सकते हैं कि मासूम ने किसी कार्डबोर्ड पर बहुत ही खूबसूरत लैपटॉप बना डाला। साथ ही उसने इसमें गेम्स, जूम, लाइक, राइट सेलेक्ट के बटन को भी डिजाइन किया है।
यूजर्स को खूब पसंद आ रहा मासूम का लैपटॉप
सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद बच्ची के खूबसूरत लैपटॉप ने तूफान ला दिया। एक्स पर मासूम के टेलेंट की हर कोई तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि यह लैपटॉप इतना अच्छा है कि कम से कम इसमें लगातार विंडोज अपडेट नहीं करने पड़ेंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब भी मेरी भतीजी और भतीजे मुझसे फोन, लैपटॉप, खाना, कुछ भी मांगते हैं। मैं उन्हें सब कुछ देता हूं और बस उन्हें देखता हूं और इससे मुझे बहुत खुशी होती है। बता दें कि बच्ची के इस लैपटॉप की पिक्चर दो लाख साठ हजार से ज्यादा लोगों ने देखी है और सैकड़ों लोगों ने इस लाइक किया।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
20 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines