---विज्ञापन---

दो दिन पहले पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, अब पिकनिक स्पॉट बना अटल ब्रिज! तस्वीरें देख भड़के लोग

Atal Bihari Vajpayee Sewri Nhava Sheva Atal Setu: 12 जनवरी को पीएम मोदी ने अटल सेतु का उद्घाटन किया था, इस ब्रिज से होकर जाने के लिए लगने वाले टैक्स पर राजनीति हो रही थी। हालांकि इस ब्रिज को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

Atal Bihari Vajpayee Sewri Nhava Sheva Atal Setu: 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई ट्रांस हर्बल लिंक का उद्घाटन किया। इसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु रखा गया है। उद्घाटन के बाद से ही अटल सेतु पर लगने वाले टैक्स को लेकर कई सवाल खड़े किए गए। हालांकि इसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हैरानी की बात है कि अब यह सेतु पिकनिक स्पॉट बन गया है। कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सेतु पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े हैं। लोग खड़े होकर बीच समुद्र में बने इस पुल पर एन्जॉय कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग रेलिंग पर चढ़कर दूसरी तरफ उतर रहे हैं। यह वीडियो देखकर कई लोगों ने नाराजगी जताई है।

---खबर नीचे जारी है---

वीडियो में देखा जा सकता है कि अटल सेतु से होकर गुजरने वाली कई गाड़ियां यातायात नियमों का उल्लंघन कर खड़ी हैं, इतना ही नहीं कुछ लोग रेलिंग पर भी चढ़कर बीच समंदर का नजारा ले रहे हैं। अब इस वीडियो पर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये कोई पिकनिक स्पॉट थोड़ी है, इन लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?

एक ने लिखा कि भेलपुरी और पानीपुरी वाले स्टॉल की कमी महसूस हो रही है, बाकी सब ठीक है। एक अन्य ने लिखा कि क्या अटल सेतु पर गाड़ी रोकना जायज है? अगर नहीं है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? एक ने लिखा कि लोग रील बनाने के लिए पहुंच रहे हैं, कुछ दिन में सारा क्रेज उतर जाएगा। एक ने लिखा कि एक तरफ अधिकतर लोग इस तरह के इंजीनियरिंग नमूने को एन्जॉय करना चाहते हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग टैक्स का रोना रो रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : Explainer: अटल सेतु का रियल एस्टेट सेक्टर पर क्या पड़ेगा असर, प्रॉपर्टी की कीमतें कितनी बढ़ेंगी?

बता दें कि अटल सेतु लगभग 21.8 किमी लंबा है और इसमें 6-लेन है.इस पुल का 16.5 किमी हिस्सा समुद्र के ऊपर और लगभग 5.5 किमी जमीन पर बना है. यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है. यह पुल मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की दूरी को कम करेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में भी लगने वाले समय को कम करेगा।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 14, 2024 01:42 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola