Astrologer Prediction on Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम अकाय रखा है। बीते दिनों विराट और अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने दूसरे बच्चे के होने की खबर दी। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर अकाय का नाम वायरल हो रहा है, लेकिन क्या आपको ये बात पता है कि साल 2016 में ही एक एस्ट्रोलॉजर ने विराट कोहली और अनुष्का के दूसरे बच्चे की भविष्यवाणी कर दी थी।
दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर स्टार्स एंड एस्ट्रॉलोजी (Stars and Astrology) नामक एक व्यक्ति का पोस्ट वायरल हो रहा है। जो उन्होंने 2 अप्रैल 2016 में किया था। अपने पोस्ट में उन्होंने विराट कोहली की कुंडली की फोटो शेयर की थी। साथ ही कैप्शन में उनके लिए 8 भविष्यवाणी भी लिखी थी। उसमें उन्होंने कोहली के दूसरे बच्चे से लेकर शादी और करियर की सटीक भविष्यवाणी की थी, जो कि सच होती भी दिखी है।
एस्ट्रोलॉजर ने विराट को लेकर क्या की भविष्यवाणी ?
- विराट कोहली 2016 और 2017 में ज्यादा स्टारडम हासिल करेंगे। उनकी क्रिकेट स्किल ग्रहों को प्रभावित करेगी। उनकी राशि के मुताबिक, जनवरी 2017 में शनि वृश्चिक राशि से बाहर निकलेगा, इसी वजह से साल 2016 की तुलना में वह 2017 में ज्यादा सफलता हासिल करेंगे।
- कोहली की शादी की चर्चा मार्च/अप्रैल 2017 में सामने आएंगी, जबकि उनकी शादी 2017 के आखिरी में या फिर 2018 की शुरुआत में होगी। इसके आगे उन्होंने लिखा, अगर मैं उनके क्रिस्टल बॉल को देखूं तो दिसंबर 2017 से जनवरी 2018 के बीच उनके लिए शादी का सबसे अच्छा समय है।
- शादी के बाद उनको विज्ञापन में काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी कमाई बढ़ेगी। फरवरी 2018 और सितंबर 2020 के बीच उन्हें एक बच्चा होगा, जो कि उनके लिए लक और किस्मत लेकर आएगा।
- वहीं सितंबर 2020 से लेकर सितंबर 2021 के बीच का समय उनके लिए कुछ खास नहीं रहेगा।
- इसके बाद सितंबर 2021 से लेकर 2025 तक उन्हें प्रोफेशनल और आर्थिक दोनों तरह से सफलता मिलेगी।
- 2021 से लेकर 2024 के बीच वो एक और बच्चा पैदा करने का सोच सकते हैं।
- वहीं अगस्त 2025 से फरवरी 2027 के बीच उनका करियर आंशिक रूप से लड़खड़ा जाएगा।
- इसके बाद एक बार फिर 2027 में उनका करियर रफ्तार पकड़ेगा और वह मार्च 2028 से पहले संन्यास ले लेंगे।
ये भी पढ़ें- Viral Video: महिलाएं दिए जा रहीं हैं महिलाओं को जाम पर जाम
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines