हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Covishield से है खतरा? Covaxin वाले मना रहे खुशी! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स

Covishield Vaccine : Covishield वैक्सीन को लेकर हुए खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं तो वहीं Covaxin लगवाने वालों को लेकर मीम्स शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स

Covishield Vaccine : कोविशील्ड को लेकर हुए चौकाने वाले खुलासे को जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल कोरोना से लड़ने के लिए Covishield वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने कोर्ट में कबूला है कि इस वैक्सीन के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि इस मामले की सुनवाई ब्रिटेन की कोर्ट में चल रही है।

कम लोगों में देखने को मिल रहा साइड इफेक्ट

Covishield वैक्सीन को लेकर हुए खुलासे के बाद एक तरफ लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं। हालांकि यह भी साफ किया गया है वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स बेहद कम लोगों में देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ लोग सोशल मीडिया पर मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। कोवैक्सीन लगवाने वाले लोगों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

दरअसल ब्रिटेन के जेमी स्टॉक ब्रेन डैमेज का शिकार हो गए थे और अब वह थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम की बीमारी से जूझ रहे हैं। जेमी ने दावा किया कि Covishield वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें बीमारी हुई। इसके बाद एस्ट्राजेनेका के खिलाफ केस हुआ और अब कोर्ट इस पर सुनवाई कर रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :5 पॉइंट में जानें Covishield वैक्सीन से क्यों जम रहे खून के थक्के?

कोर्ट में एस्ट्राजेनेका ने इस बात को स्वीकार किया है कि वैक्सीन को लगाए जाने के बाद कुछ साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। जैसे कुछ लोगों के शरीर में खून के धक्के जम रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस बात को नकार दिया है कि वैक्सीन से कोई बड़ी या घातक बीमारी हो सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola