Assam CM Himanta Biswa Sarma : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। एक दिन में वह कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। 17 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के नलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। पीएम की सभा से पहले असम सीएम ने एक वीडियो शेयर किया, जिस पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
असम सीएम ने शेयर किया वीडियो
असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक दिव्यांग व्यक्ति मिट्टी के रास्ते से होता हुआ सभा स्थल की ओर जाता दिखाई दे रहा है। आसपास में पानी और कीचड़ दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर कर असम सीएम ने इसे पीएम मोदी के प्रति प्रेम बताया है।
असम सीएम ने लिखा कि मोदी जी की सभा से पूर्व नलबाड़ी में मोदी परिवार के एक दिव्यांग सदस्य के संकल्प को मैं कोटि कोटि नमन करता हूं। दुनिया की कोई भी बुद्धिजीवी या पोलिंग एजेंसी आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के प्रति जनता के इस प्रेम का मूल्यांकन करने में सक्षम नहीं होगा।
सीएम के इस पोस्ट पर तमाम लोग सवाल उठा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये दिव्यांग हैं, इस तरह चलने को क्यों मजबूर हैं? एक अन्य ने लिखा कि दिव्यांग के पहुंचने के लिए कोई व्यवस्था क्यों नहीं है? वह कीचड़ के बीच से चलने पर क्यों मजबूर है? एक ने लिखा कि मुख्यमंत्री साहब, विकलांग को एक इलेक्ट्रिक चेयर तो दे देते।
यह भी पढ़ें : लंदन में कबाब चुराती पकड़ी गईं पाकिस्तानी लड़कियां! वायरल हो रहा वीडियो
एक अन्य ने लिखा कि आप इस बेचारे गरीब को 10 साल में रिक्शा भी नहीं दिला पाए। एक अन्य ने लिखा कि कम से कम ऐसे कार्यकर्ता को एक ट्राई साइकिल मिल ही जानी चाहिए मुख्यमंत्री जी। एक ने लिखा कि सीएम साहब इसी में आपका विकास भी दिखाई दे रहा है।
हालांकि इस कार्यकर्ता की तारीफ करने वालों की भी कमी नहीं है। कई लोगों ने कहा कि इस कार्यकर्ता को पीएम मोदी से मिलवाना चाहिए। कई लोगों ने मांग की है कि कम से कम इस शख्स को ट्राई साइकिल तो मिल ही जानी चाहिए थी।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines