Asian Kabaddi Championship 2023: पिछले बार की चैंपियन टीम इंडिया ने एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में धमाकेदार आगाज किया है। भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय पुरुष टीम ने पहले मुकाबले में साउथ कोरिया को 76-13 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में तीनी चाइपे को 53-19 से मात दी है।
पहले मैच का हाल
टीम इंडिया 7 खिताब के साथ इस चैंपियनशिप की सबसे सफल टीम है। इस बार अपने पहले ही मैच मैच में भारत ने पहले हाफ में लगातार नौ अंक जुटाकर दक्षिण कोरिया को पीछे धकेल दिया। पहले हाफ में टीम इंडिया ने 40 अंक जुटाए थे। वहीं कोरिया सिर्फ 4 अंक ही अर्जित कर पाया। दूसरे हाफ में दक्षिण कोरिया ने थोड़ी देर के लिए वापसी की, लेकिन टीम इंडिया फिर से हावी हुई और 76-13 से जीत दर्ज की।
दूसरे मैच का हाल
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने दूसरे मैच में चीनी ताइपे को 53-19 से मात दी है। पहले हॉफ में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ 21-12 से बढ़त बनाई थी। पवन सहरावत ने पहली ही रेड में भारत का खाता खोला। इस मुकाबले में चीनी ताइपे ने भारत को कड़ी टक्कर देने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन टीम इंडिया ने उन्हें हावी नहीं होने दिया और 53-19 से पटखनी दी।
भारतीय कबड्डी टीम का अगला मैच कब?
भारतीय कबड्डी टीम को अब अगला मुकाबला 28 जून को जापान के खिलाफ खेलना है। आपको बता दें कि एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 7 साल के बाद आयोजित की जा रही है। टीम इंडिया ने साल 2017 में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इस बार वह गत चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरी है।
एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में शामिल हैं कुल 6 टीमें
- भारत
- ईरान
- दक्षिण कोरिया
- जापान
- चीनी ताइपे
- हांगकांग
30 जुलाई को खेला जाना है फाइनल मुकाबला
कोरिया गणराज्य के बुसान शहर में खेली जा रही इस चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 30 जुलाई को होना है। एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप सिंगल-लेग्ड राउंड-रॉबिन प्रारूप में आयोजित की जा रही है। इसके तहत लीग चरण के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines