Ashes 2023: चौथे टेस्ट में नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया का ये तूफानी बल्लेबाज, जस्टिन लैंगर ने दिया बड़ा बयान

Ashes 2023

Ashes 2023

विज्ञापन

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाना है। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग 11 का ऐलान नहीं किया। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने कैमरून ग्रीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। लैंगर के अनुसार, ग्रीन को चौथे टेस्ट में जगह नहीं मिलेगी, मिचेल मार्श को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।

जस्टिन लैंगर ने द टेलीग्राफ के लिए लिखे अपने कॉलम में कैमरन ग्रीन और मिचेल मार्श को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ‘मेरे हिसाब से मिचेल मार्श नंबर छह पर अपनी पोजिशन को बरकरार रखेंगे। वो अनुभवी हैं और काफी अच्छे फॉर्म में हैं। मार्श गेंद को भी स्विंग कराते हैं और टीम में उन्हें काफी पसंद किया जाता है।

विज्ञापन

ग्रीन को नहीं मिलेगी जगह

लैंगर ने आगे लिखा कि कैमरन ग्रीन एक बार फिर अनलकी रहेंगे और उन्हें जगह नहीं मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया के पास एक ऑलराउंडर को दूसरे ऑलराउंडर से रिप्लेस करने की सहूलियत है। इससे पहले जब मार्श से पूछा गया था कि क्या वो और कैमरन ग्रीन एक साथ खेल सकते हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि ऐसा नहीं हो सकता है।

ग्रीन फ्लॉप, मार्श ने ठोका था शतक

एशेज सीरीज 2023 में कैमरन ग्रीन को पहले दो टेस्ट मैचों में मौका मिला था, लेकिन वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसके बाद तीसरे मैच में मिचेल मार्श को उनकी जगह प्लेइंग 11 में जगह मिली। इस मौके पर मार्श ने पहली पारी में जबरदस्त शतक लगाया और 2 विकेट भी लिए। मार्श 2019 के बाद से कोई टेस्ट मुकाबला खेल रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ