Asaduddin Owaisi Viral Post : डीपफेक और एडिटेड तस्वीरें शेयर कर अफवाह फैलाने की खूब कोशिश होती है। चुनाव के समय तो विरोधी नेताओं की एडिटेड फोटो या वीडियो शेयर कर छवि खराब करने या फायदा लेने की कोशिश करते हैं। इस वक्त असदुद्दीन ओवैसी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह भगवान राम की फोटो को गिफ्ट के तौर पर लेते दिखाई दे रहे हैं।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की फोटो शेयर कर दावा किया है कि वह भगवान राम की पेंटिंग वाली गिफ्ट को स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है। थोड़ी सी छानबीन के बाद इस वायरल फोटो की सच्चाई पता चल गई।
करीब 6 साल पहले असदुद्दीन ओवैसी ने अपने फेसबुक पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वह कार्यकर्ताओं से एक तस्वीर स्वीकार करते दिखाई दे रहे थे। ये वही तस्वीर है, जिसे एडिट करके दिखाया गया कि ओवैसी भगवान राम की तस्वीर ले रहे हैं। असल में जो तस्वीर ओवैसी को दी जा रही है, वह बाबा साहब आंबेडकर की है।
इससे यह साफ है कि ओवैसी की ये तस्वीर फर्जी है। उन्हें भगवान राम की कोई भी फोटो ना तो गिफ्ट की गई और ना ही उन्होंने स्वीकार किया है। इस तस्वीर को एडिट करके गलत दावे के साथ शेयर की जा रही है। चुनाव के मौसम में इस तरह की फेक और एडिटेड तस्वीरें लोगों के मन में कई तरह के भ्रम पैदा करती हैं।
बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना के हैदराबाद क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।हलफनामे के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी की कुल संपत्ति 23.9 करोड़ रुपये है। असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि उनकी वार्षिक आय 22 लाख रुपये है। हलफनामे के अनुसार, ओवैसी ने बताया है कि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांच चरणों का मतदान हो चुका है, दो चरण के मतदान के बाद 4 जून को नतीजे सामने आएंगे।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines