मलाइका अरोड़ा को छोड़ कहां घूम रहे हैं अर्जुन कपूर? वायरल हो रही है फोटो

Arjun Kapoor Viral Photo : अभिनेता अर्जुन कपूर विदेश में जबकि मलाइका अरोड़ा मुंबई में क्रिसमस सेलिब्रेट करते दिखाई दिए।

Malaika Arora Arjun kapoor

Photo Source- Social Media

विज्ञापन

हाल ही में अभिनेता अरबाज खान ने दूसरी शादी कर ली। अरबाज खान की शादी के बाद उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा की खूब चर्चा हो रही है। कहा जाता है कि दोनों के तलाक के पीछे एक कारण मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच आई नजदीकी भी है। वहीं जब अरबाज खान ने दूसरी शादी की तब मलाइका अरोड़ा क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही थीं लेकिन अर्जुन कपूर कहां थे?

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की कुछ फोटो वायरल हो रही हैं। जिसमें वह विदेश में क्रिसमस सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी इस विदेश यात्रा की चर्चा खूब हो रही है। लोगों का कहना है कि अर्जुन कपूर किसी विदेश यात्रा पर अकेले नहीं जाते।

Advertisment

अर्जुन कपूर की फोटो शेयर कर कहा गया है कि दोनों लंबे वक्त से एक साथ दिखाई नहीं दिए हैं। इसके बाद अर्जुन कपूर अकेले विदेश यात्रा पर निकल गए हैं जबकि जबसे दोनों साथ में आए हैं, ऐसा बहुत कम ही हुआ है। अब बहन के साथ विदेश में क्रिसमस सेलिब्रेट करने विदेश पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

देखें फोटो

विज्ञापन

 

@SurenderChef ने ट्वीट कर बताया कि अर्जुन कपूर और उनकी बहन उनके रेस्टोरेंट लंदन में पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की है। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की फोटो शेयर किया है और बताया कि दोनों एक साथ मस्ती करते हुए बड़े प्यार लगते हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा को मुंबई के एक चर्च के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां वह क्रिसमस सेलिब्रेट करने पहुंची थीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :बिना हेलमेट के दादी के साथ बाइक पर घूम रहे थे दादा, पुलिस वाले ने पकड़ा फिर दिया गिफ्ट; वायरल है ये वीडियो

बता दें की अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक 2019 में हुआ लेकिन साल 2017 से ही दोनों अलग रह रहे थे। अब अरबाज खान ने दूसरी शादी कर ली है। ऐसे में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों का रिश्ता खूब चर्चाओं में रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ