Viral Video: इंडिगो विमान के क्रू मेंबर और यात्री के बीच बहस का वीडियो वायरल, यह थी वजह
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Viral Video: इंडिगो विमान के क्रू मेंबर और एक यात्री के बीच बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है सीट के आगे खाने की स्क्रीन नहीं होने पर क्रू मेंबर और यात्री के बीच बहस हुई थी। जिसके बाद सामने सीट पर बैठे किसी यात्री ने इसका वीडियो बना दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
'Indigo Airline' में एक यात्री और क्रू मेंबर के बीच हुई लड़ाई
◆ Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल pic.twitter.com/06teREtgH3
— News24 (@news24tvchannel) December 21, 2022
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो इंडिगो की इस्तांबुल से दिल्ली आ रही फ्लाइट का है। वीडियो वायरल होने के बाद इंडिगो ने मीडिया में बयान जारी कर कहा है कि हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हमारे लिए अपने कस्टमर की सहूलियत ही प्राथमिकता है।
वीडियो में एक एयरहोस्टेस व यात्री के बीच बहस हो रही है। दूसरी एयरहोस्टेस उसे शांत करवाती दिख रही है। वीडियो में एयरहोस्टेस यात्री से कह रही है कि मैं आपकी सेवा में हूं। लेकिन आप मेरे साथ इस तरह का बर्ताव नहीं कर सकते। मैं आपकी नौकर नहीं हूं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग एयरहोस्टेस के पक्ष में बयान दे रहे हैं। कमेंट करने वालों का कहना है कि यात्री को इस तरह से बदसलूकी नहीं करनी चाहिए थी। वहीं, कुछ लोग इंडिगो के खराब यात्रा अनुभव से नाराज हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: