Archana Puran Singh Viral Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पति और बेटे अर्चना पूरन सिंह को लेकर एक गाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन गाने के बोल को लेकर अर्चना पूरन सिंह के बेटे परेशान नजर आ रहे हैं। यह गाना अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी ने वेलेंटाइन डे के मौके पर खास तौर पर अपनी पत्नी के लिए तैयार किया था लेकिन उनके बेटे आर्यमान इसको लेकर असहज दिखाई दिए। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
अर्चना पूरन सिंह ने कुछ समय पहले एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जिसमें वह रोजाना अपने परिवार और रोजमर्रा से जुड़ी बातों को शेयर करती हैं। हाल ही में जो वीडियो शेयर किया गया वो वैलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड था। परमीत ने अपनी पत्नी के लिए एक गाना लिखा और बेटे आर्यमान से इसे कंपोज करने के लिए कहा। जैसे ही परमीत ने गाने के बोल सुनाए, आर्यमान सन्न रह गए और हंसने लगे। उन्होंने वो मेरी मां है, मैं कैसे गा सकता हूं।
क्या थे गाने के बोल?
परमीत ने गाया, ’36 का कमरा है आज जो, कभी होती थी तेरी नाज़ुक कमर ”। आर्यमान ने इसे सुनते ही तुरंत कहा, “पिताजी, मैं ये लाइन नहीं गा सकता यार। मैं यह गाना कैसे गा सकता हूं? ये मेरी मम्मी के बारे में है” इस पर पिता परमीत ने कहा कि ‘बिल्कुल लेकिन वो मेरी तो पत्नी है। इस पर बेटे ने कहा कि आप खुद आओ फिर। अंत में दोनों हंसी मजाक करते हुए गाना तैयार करते दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें : बॉर्बन व्हिस्की क्या है? जिस पर 50% कम हुई इंपोर्ट ड्यूटी; जानें इससे जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स
दरअसल अर्चना और परमीत दोनों ने एक दूसरे के सरप्राइज प्लान किया था। एक तरफ जहां परमीत गाना गाना चाहते थे तो वहीं अर्चना परमीत के लिए वड़ा पाव बनाने की तैयारी की थी। इसके बाद दोनों गार्डन में बैठकर एक दूसरे को सरप्राइज दिए और खुशी खुशी वैलेंटाइन डे मनाया।
अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही एक चैनल बनाया है, जिस पर वह अपने परिवार की हलचल को शेयर करती हैं। उनके इस चैनल पर 486K सब्सक्राइबर हैं और इस चैनल पर उन्होंने 42 वीडियो शेयर किए हैं। अर्चना कपिल शर्मा के शो से बिहाइंड द सीन भी पोस्ट करती हैं, इस शो में वह गेस्ट जज हैं।
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
10 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
4 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines