दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ऐप्पल द्वारा बनाए गए Apple Sneakers को अब आप तकरीबन 40 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि ये शूज मार्केट में अवेलेबल नहीं है और इन्हें केवल नीलामी के जरिए ही खरीदा जा सकता है। ये स्नीकर्स कभी भी आम जनता को नहीं बेचे जाते थे और केवल ऐप्पल कर्मचारियों के लिए ही इनमें कस्टम-निर्मित किया गया था।
क्या खास है Apple Sneakers में
इन स्नीकर्स की कहानी सुनने में बड़ी अनोखी है। 80 के दशक के दौरान ऐप्पल विशेष संस्करण प्रोडक्ट्स के लिए कुछ ब्रांडों को अपना ब्रांड उपयोग करने की अनुमति देता था। ऐसी कंपनियों में Honda, Braun जैसी कई टॉप कंपनियां शामिल थीं। इसी क्रम में कंपनी ने ओमेगा स्पोर्ट्स के साथ एक पार्टनरशिप करते हुए ऐप्पल कर्मचारियों के लिए कस्टम निर्मित स्नीकर्स बनवाए थे। इन स्नीकर्स पर ऐप्पल का पुराना इंद्रधनुष वाला लोगो भी लगा हुआ है। इस वजह से भी ये बहुत खास बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: Apple ने Vision Pro के लिए जारी किया सॉफ्टवेयर अपडेट
ये स्नीकर्स सन 90 के दशक में बनाए गए थे। इन्हें कंपनी के कर्मचारियों के लिए कस्टम निर्मित करवाया गया था तथा इन्हें 90 के दशक में National Sales Conference में उपहारस्वरूप दिया गया था। इन्हें आम जनता के लिए कभी भी मार्केट में नहीं उतारा गया था। यही वजह है कि ये आज के जमाने में बहुत ही दुर्लभ बन चुके हैं और इन्हें खरीदने के लिए लोग मुंहमांगी कीमत देने के लिए भी तैयार है।
50 हजार अमेरिकी डॉलर रखी गई है Apple Sneakers की शुरूआती कीमत
अब इन स्नीकर्स की नीलामी Sotheby द्वारा की जा रही है। नीलामकर्ता कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, “मुख्य रूप से सफेद ऊपरी हिस्से की विशेषता, पुराने स्कूल का इंद्रधनुष एप्पल लोगो – जीभ और पार्श्व दोनों तरफ – एक असाधारण विवरण है।” इसमें आगे कहा गया, “आम जनता तक कभी नहीं पहुंच पाने के कारण, स्नीकर्स की यह विशेष जोड़ी अस्तित्व में सबसे अस्पष्ट और पुनर्विक्रय बाजार में अत्यधिक प्रतिष्ठित है।”
Image Credit: Sothebys
इन स्नीकर्स को नीलामी के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 42 लाख रुपए) में लिस्ट करवाया गया है। हालांकि नीलामी के दौरान खरीदार इससे भी अधिक की बोली लगा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही ऐप्पल की पहली पीढ़ी के iPhone को भी एक नीलामी में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की कीमत में खरीदा गया था।
और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Xanax)
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines