Instagram Video: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसे बायोहैकर ब्रायन जॉनसन ने शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि कैसे उनके ‘एंटी एजिंग’ ट्रीटमेंट के गलत होने के बाद एलर्जी की रिएक्शन के कारण उनका चेहरा खराब हो गया। बता दें कि इस यूनिक ट्रीटमेंट में किसी दूसरे व्यक्ति की चर्बी को उनके चेहरे पर इंजेक्ट किया गया। फिलहाल ब्रायन जॉनसन की उम्र 47 साल है और वे ‘बेबी फेस’ की तलाश में थे, जिस कारण उन्होंने ये इंजेक्शन लगवाया है। आइए इस यूनिक ट्रीटमेंट के बारे में जानते हैं।
अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट करते हैं जॉनसन
बता दें कि जॉनसन अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट के लिए जाने जाते हैं, ये एक्सपीरिमेंट एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट से जुड़े होते हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसा ही एक ट्रीटमेंट कराई थी, जिसमें उन्होंने अपने चेहरे में चर्बी को इंजेक्ट किया था, जिसकी वजह से उनके चेहरे के ऊपरी हिस्से में सूजन आ गई। इसके अलावा उनको अपनी आंखों से दिखाई नहीं दे रहा था। यह एक्सपेरिमेंट उनके ‘प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट’ का हिस्सा था।
जॉनसन ने एक पोस्ट किया , ‘जिसमें उन्होंने इसके बारे में बताया था। जॉनसन ने पोस्ट में लिखा कि मैं बहुत दुबला हो गया और बहुत चर्बी कम हो गई – खास तौर पर मेरे चेहरे की… मैं दुबला-पतला दिखने लगा। लोगों को लगा कि मैं मरने के कगार पर हूं। यहां हम जॉनसन की पूरी पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
एंटी-एजिंग एक्सपेरिमेंट से हुई परेशानी
जॉनसन ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा कि उनकी टीम ने पाया कि फेशियल फैट लोगों के जवान दिखाने के बहुत जरूरी है और अगर मेरा फेशियल फैट नहीं है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे बायोमार्कर कितने अच्छे हैं।
जॉनसन ने कहा कि उन्होंने मेरे बॉडी फैट ग्रोथ को स्टिमुलेट करके वॉल्यूम को बहाल करने के लिए फैट-डेरिवेटिव एक्स्ट्रा सेल्यूलर मैट्रिक्स का इस्तेमाल किया, जिसका मतलब था कि फिलर्स का उपयोग करने के बजाय चेहरे में फैट इंजेक्ट करना।
इसके लिए अपने शरीर के फैट का उपयोग करना संभव है, लेकिन समस्या यह थी कि मेरे शरीर पर निकालने के लिए पर्याप्त वसा नहीं थी, इसलिए मैंने डोनर का इस्तेमाल किया।
हालांकि, उपचार के 30 मिनट बाद ही इसका रिएक्शन दिखाई देने लगा। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन के तुरंत बाद, मेरा चेहरा फूलने लगा। और फिर यह बदतर होता गया और इतना बदतर हो गया कि मैं देख भी नहीं सकता था। यह एक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन था।
यह भी पढ़ें –दिलजीत दोसांझ ने शराब की जगह लिया ‘कोक’ का नाम तो गदगद हो उठी कोका कोला कंपनी, ऐसे दिया जवाब
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines