Viral Video Couple Drinking Milk: दिल्ली मेट्रो में खुलेआम कोल्ड ड्रिंक पीते हुए घिनौने अंदाज में रोमांस और अश्लील हरकतें करने वाला कपल एक बार फिर ऐसी ही शर्मनाक हरकत करता नजर आया। उनके अजीबोगरीब रोमांस के एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे सड़क किनारे दूध पीते नजर आए। वीडियो में दिखाया गया है कि लड़का अपनी गोद में बैठाकर प्रेमिका के मुंह में दूध की थैली खाली कर रहा है। कुछ ही देर में दिखता है कि लड़के ने एक चम्मच निकाली और उसके मुंह में रख दी।
आगे जो हुआ वह और भी अजीब था। बॉयफ्रेंड ने चम्मच से उसके मुंह से दूध निकाला और पी लिया। इस शर्मनाक हरकत पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल की जमकर क्लास ले ली है। हालांकि राहगीरों ने इन दोनों पर कोई ध्यान नहीं दिया। लोग उन्हें और उनकी हरकतों को नजरअंदाज कर लापरवाही से चलते नजर आए।
इस प्यार को क्या नाम दूं?
वीडियो में पागलपन की इस हरकत को करते हुए कपल को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। लड़का शरमा गया और लड़की की ओर देखकर मुस्कुराया। इसके बाद लड़की ने भी प्यार से जवाब दिया। नेटिजन्स ने क्लिप को आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने इस पर रिप्लाई करते हुए मीम्स शेयर किए। एक यूजर ने लिखा- “इस प्यार को क्या नाम दूं।”
ये भी पढ़ें: Watch Video: मेट्रो में साइकिल लेकर पहुंचा शख्स, लोगों ने पूछा-भाई बुलेट भी ले जा सकते हैं क्या
इस अक्टूबर की शुरुआत में इसी कपल का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था। जिसमें उन्हें दिल्ली मेट्रो में कोल्ड ड्रिंक पीते हुए दिखाया गया था। अन्य यात्रियों की उपस्थिति में कपल ने एक-दूसरे के मुंह में थूककर कोल्ड ड्रिंक पी ली।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines