Aniruddhacharya Viral Video : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। उनके छोटे-छोटे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ लोग उनके बयानों को सही ठहराते हैं तो कुछ मजे लेते हैं और खिंचाई करते हैं। इस वक्त अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहे हैं कि आखिर फुटबॉल को लोग लात क्यों मारते हैं?
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अनिरुद्धाचार्य अपने कुछ भक्तों के साथ मैदान में खड़े हैं। उनके पैरों के नीचे फुटबॉल है। वह लोगों से पूछ रहे हैं कि आखिर इस फुटबॉल को लोग लात क्यों मारते हैं? इस पर वहां मौजूद मनीष कश्यप ने कहा कि हमें पता है कि इससे खेला जाता है और गोल किया जाता है।
अनिरुद्धाचार्य ने बताया – फुटबॉल को लात क्यों मरते हैं लोग
इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि इसने एक बार संत से शिकायत की कि हमें लोग लात मारते हैं। संत जी ने इससे कहा कि लोग तुझे लात इसलिए मारते हैं क्योंकि तूमने अपने अंदर हवा भर रखी है। हवा निकाल दो तो कोई लात नहीं मारेगा। अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि लात तब तक पड़ती है जब तक घमंड की हवा भरी होती है।
अनिरुद्धाचार्य का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि रोनाल्डो और मेसी अपना सिर पीट रहे हैं। एक ने लिखा कि चाहे जो हो, गुरुजी उदाहरण मस्त देते हैं। एक अन्य ने लिखा कि बात तो बिल्कुल सही कही है कि घमंड की हवा ही सब कुछ बिगाड़ देती है इसलिए हवा को दूरी रखें। एक ने लिखा कि यह बात जानकर रोनाल्डो और मेसी बेहोश हैं, न जाने कब होश में आएंगे।
यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करते बुजुर्ग का वीडियो वायरल, लोग बोले- जवानी में कितना हुड़दंग किया होगा?
एक ने लिखा कि हवा निकाल भी दो, फिर भी लोग हवा भर के लात मारेंगे! मतलब, अगर आप में घमंड नहीं भी है। मारने वाले लोग फिर भी लोग आपको घमंडी साबित कर लात मारते रहेंगे। एक अन्य ने लिखा कि हम भी तो सांस लेते हैं, वह भी तो हवा ही होती है। तो क्या महाराज जी सांस लेना बंद कर दें?
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines