हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'सत्तर' में क्या जोड़ें कि हो जाए 'सत्तरा', कथावाचक का जवाब खूब हो रहा वायरल

Kathavachak Aniruddhacharya Viral Video : कथावाचक अनुरुद्धाचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमेंवह एक बच्चे से सवाल पूछ रहे हैं कि ‘सत्तर’ में ऐसा क्या जोड़ दिया जाए कि वह ‘सत्तरा’ बन जाए।

विज्ञापन
कथावाचक अनुरुद्धाचार्य

Kathavachak Aniruddhacharya Viral Video: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक वकील से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वकील ने पूछा कि कुछ केस ऐसे होते हैं जो गलत होते हैं, फिर भी हमें केस लड़ना पड़ता है, झूठ बोलना पड़ता है तो इसका पाप किसको जाएगा? वहीं एक अन्य वीडियो में कथावाचक एक बच्चे से अजीब सवाल पूछते दिखाई दे रहे हैं।

वकील ने कथावाचक से पूछा कि केस के चक्कर में कई बार बहुत झूठ बोलना पड़ता है तो इसका पाप किस पर जायेगा? कथावाचक ने सवाल पूछा कि कोई बलात्कारी आपके पास आएगा तो क्या आप उसे भी जिताएंगे? वकील ने कहा कि बिलकुल, मेरा तो फर्ज ही यही है।

इस पर कथावाचक कह रहे हैं कि अगर आपको पता है कि केस गलत है तो आप मत लड़ो, जवाब में वकील ने कहा कि ऐसे तो हम केस ही नहीं लड़ पाएंगे। कथावाचक ने कहा कि सही लोगों का केस लड़ो, अच्छे लोगों का केस लड़ो। केस पढ़ो तो आपको समझ आ जाएगा कि ये केस कैसा है। इसके जवाब में कथावाचक से वकील ने कहा कि मेरा कहना ये है, अच्छे लोगों पर तो केस ही नहीं बनता। जो सही रहता है उसका केस सरकार लड़ती है।

वहीं एक अन्य वीडियो में कथावाचक एक बच्चे से पूछ रहे हैं कि ‘सत्तर’ में क्या जोड़ दिया जाए कि वह ‘सत्तरा’ बन जाए। सवाल सुन बच्चा हैरान रह गया, उसे कोई जवाब नहीं सूझ रहा था। इस पर कथावाचक ने कहा कि तुम्हें इसका जवाब नहीं मालूम? मैंने तो इसे 6 वीं में ही पढ़ लिया था।

यह भी पढ़ें : ‘दस दस हजार देखकर भी जमीन पर बैठे हैं’- मुंबई एयरपोर्ट के वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे

कथावाचक ने जवाब में कहा कि ‘सत्तर’ में ‘आ’ की मात्रा जोड़ दिया जाए तो वह ‘सत्तरा’ बन जायेगा। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाक कह रहे हैं तो कुछ इसके बहाने कथावाचक पर तंज कस रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें