नौकरी छोड़ खोली चाय की टपरी, सिर्फ 500 रुपये में शुरू किया बिजनेस, आज कमा रहे इतने रुपये

Success Story: आज हम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने परिवार की जिम्मेदारियों के लिए बी-कॉम की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। फिर प्राइवेट नौकरी छोड़ शुरू कर दी चाय की दुकान वो भी सिर्फ 500 रुपये से जिससे आज वो हजारों रुपये कमा रहे हैं।

anant thakre

anant thakre

विज्ञापन

Success Story: ये तो आपने सुना ही होगा कि अगर इंसान कुछ करने की ठान ले तो कोई भी विपरीत परिस्थिति उसे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। जरा सोचिए की एक चाय की दुकान चलाने वाला इंसान कितना कमा सकता है। आप सोच रहे होंगे की मुश्किल से 700-800 रुपये, लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम एक ऐसे चाय वाले की जर्नी आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी प्राइवेट नौकरी को छोड़ चाय की दुकान लगा ली। हम जिस इंसान की बात कर रहे हैं उनका नाम है अनंत ठाकरे, तो चलिए जानते हैं उनकी जर्नी।

बी-कॉम तक की पढ़ाई

बहुत से लोगों के दिमाग में ये बात रहती है कि एक कम पढ़ा-लिखा इंसान ही चाय की दुकान चला सकता है, क्योंकि उसके पास जॉब के अच्छे ऑप्शन नहीं होते। लेकिन ऐसा नहीं है, हम जिस चाय वाले के बात कर रहे हैं उन्होंने बीकॉम सेकंड ईयर तक पढ़ाई की। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से पढ़ाई को बीच में ही छोड़ वो एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगे। वो प्रतिदिन 12 से 13 घंटे काम कर रहे थे, लेकिन सैलरी बहुत कम थी।

विज्ञापन

नौकरी छोड़ लगाई चाय की टपरी

अनंत ने घर की जरूरतों और कम सैलरी की वजह से नौकरी छोड़ दी और फिर एक चाय की दुकान लगाने का फैसला किया। लेकिन उनके पास सिर्फ 500 रुपये थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज के समय में वो उसी चाय की दुकान से रोजाना 2.5 से 3 हजार रुपये कमा रहे हैं और अपने परिवार का निर्वाह कर रहे हैं।

anant thakre

anant thakre

विज्ञापन

कहां ये अनंत की चाय की दुकान

अनंत की चाय की दुकान अमरावती में वीएमवी कॉलेज के पास है। वहां दुकान खोलने का विचार उनके मन में उस दिन आया जब वो वहां से जा रहे थे और देखा कि आस-पास कोई चाय की दुकान नहीं है ऐसे में उन्होंने वहां पर अपनी दुकान खोलने का मन बना लिया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ और आज वो वहां से हर महीने अच्छी कमाई कर रहे हैं और अपने परिवार का निर्वाह कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ