Anant ambani watch viral video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी का है।
दरअसल, ये वीडियो इसलिए भी इतना देखा जा रहा क्योंकि इसमें फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी अनंत की घड़ी को नोटिस करते दिखे हैं और किसी आम इंसान की तरह दोनों उनकी घड़ी को ध्यान से उलट-पलट कर देखने लगते हैं। लोग इस वीडियो को देखकर कई तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं और कह रहे कि क्या रईस लोग का भी ध्यान हमारी तरह दूसरों की चीजों पर जाता है।
अनंत अंबानी ने बताया किसने बनाई घड़ी
अनंत की घड़ी को देखकर मार्क जुकरबर्ग की पत्नी ने उनकी घड़ी को नोटिस किया और कहा कि ये बहुत कूल है। जुकरबर्ग पत्नी प्रिसिला चैन से सहमत होते हुए कहते हैं कि मैंने उन्हें पहले ही ये कहा। जुकरबर्ग की पत्नी पूछती हैं कि किसने बनाया है तो अनंत कहते हैं ‘रिचर्ड मिल’।
इसके बाद मार्क अनंत से कहते हैं कि उन्हें घड़ी का शौक नहीं है, लेकिन प्रिसिला की आपके घड़ी के लिए तारीफ देखकर वो इसके बारे में जरूर सोचेंगे।
15 करोड़ की है अनंत की घड़ी
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत अंबानी की घड़ी की कीमत 15 करोड़ रुपये है। अनंत की घड़ी रिचर्ड मिल ब्रांड की है, जो कि एक फ्रेंच कंपनी है। इसके कई अपडेटेड मॉडल की कीमत करीब 37.71 करोड़ रुपये है। ये ब्रांड दुनिया के कई सेलेब्स का फेवरेट बताया जाता है। अमेरिकन रैपर जे-जेड, मलेशियन एक्ट्रेस मिशेल यो, अमेरिकन कॉमेडियन विन हार्ट, राफेल नडाल जैसे सेलेब्स इस लिस्ट में शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर आ रहे लोगों के कई रिएक्शन
अनंत और मार्क जुकरबर्ग के बीच की हुई इस बातचीत के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के रिप्लाई कर रहे हैं।
एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अनंत अंबानी के सामने जुकरबर्ग भी मिडल क्लास की तरह बिहेव कर रहे हैं। वहीं दूसरा यूजर ने लिखा कि जुकरबर्ग को एहसास हो रहा कि अमीर लोग कैसे रहते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines