Anant Ambani की शादी के लिए जारी ट्रैफिक एडवाइजरी पर भड़के लोग, बोले- मुंबई में छुट्टी क्यों नहीं कर देते?

Mumbai Police Traffic Advisory: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों ने X हैंडल पर ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Radhika Merchant, Anant Ambani

Radhika Merchant, Anant Ambani

विज्ञापन

Traffic Advisory For Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने जा रही है। शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिसके लिए मेहमानों का आना जाना लगा हुआ है। पूरे अंबानी परिवार और बॉलीवुड में जश्न का माहौल है। एक ओर जहां शादी से जुड़े रीति रिवाजों में बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा लगा है, वहीं हॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी शिरकत करने आ रहे हैं।

शादी इतनी हाई प्रोफाइल हो चुकी है कि मुंबई पुलिस को खास इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। आदेशों का पालन करते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसे देखकर लोग भड़क गए। आक्रोशित हैं, क्योंकि ट्रैफिक एडवाइजरी ने लोगों को परेशान कर दिया है और वे अपने-अपने तरीके से सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे हैं।

विज्ञापन

लोगों को जियो सेंटर रोड से बचने की सलाह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर मुंबई वासियों के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजारी के अनुसार, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के आस-पास की सड़कें ब्लॉक करने और रूट डायवर्ट करने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

शादी समारोह 12 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। इसके लिए मुंबई पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12 से 15 जुलाई तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, BKC, बांद्रा (ई) मुंबई में कई विशाल समारोह होंगे। इस समारोह में बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। असुविधा से बचने के लिए जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर की ओर जाने वाली सड़क पर आवागमन करने से लोग बचें।

विज्ञापन

यूजर्स ने इस तरह निकाली अपनी भड़ास

वहीं मुंबई के लोगों को ट्रैफिक एडवाइजरी पसंद नहीं आई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक्स हैंडल पर एक यूजर ने टिप्पणी की कि एक उद्योगपति का निजी कार्यक्रम सार्वजनिक कार्यक्रम कब बन गया? क्या मुंबई के हर नागरिक को इसमें आमंत्रित किया गया है या कुछ चुनिंदा लोगों को? आम जनता को असुविधा में डालने की बजाय आयोजकों को इसे दिन में, शायद रात के समय में पुनर्निर्धारित करने के लिए कहा जाना चाहिए था।

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि क्या अनंत अंबानी की शादी एक सार्वजनिक कार्यक्रम है??? किसी की शादी के लिए आम जनता क्यों परेशान हो रही है? एक यूजर ने पूछा कि सरकार ने निजी आयोजनों में कब से हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया? सरकार को मुंबई में छुट्टी घोषित कर देनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ