.Anant Ambani Caretaker: अनंत अंबानी, जो कि भारत के सबसे अमीर परिवार अंबानी परिवार के सदस्य हैं, उनके बचपन की कुछ झलकियां हाल ही में सामने आई हैं। यह सब संभव हुआ है उनके बचपन की नैनी Lalita Dsilva की वजह से। ललिता डी’सिल्वा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनंत अंबानी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर डाली। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अंबानी परिवार में नौकरी मिली थी।
अनंत अंबानी के बचपन की फोटो :
Lalita Dsilva ने क्या कहा
ललिता ने बताया कि वो एक पीडियाट्रिक नर्स हैं और अनंत अंबानी उनके पहले बच्चे थे जिनकी देखभाल उन्होंने की। उनका कहना है कि अनंत बचपन से ही बहुत अच्छे बच्चे थे और आज भी वैसे ही हैं। उन्होंने अंबानी परिवार के साथ 11 साल तक काम किया और बताया कि परिवार के सभी सदस्य बहुत अच्छे हैं।
ललिता ने यह भी बताया कि उन्हें इशा और आकाश अंबानी की शादी में भी बुलाया गया था, लेकिन उस वक्त वो तैमूर अली खान की देखभाल में बिजी थीं।
यह भी पढ़े:सोशल मीडिया पर फिर छाया बरसाना का जादू, एक भजन ने जीता लाखों का दिल; आपने सुना क्या?
Anant Ambani Caretaker: वायरल हुआ ये पोस्ट
ललिता की इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। लोग उनके और अनंत अंबानी के बचपन की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट से पता चलता है कि भले ही अंबानी परिवार कितना भी अमीर हो, लेकिन परिवार के सभी सदस्य बहुत ही साधारण और अच्छे इंसान हैं।
मैंने कभी सोचा नहीं कि वो बड़े साहब का बेटा हैं
HT की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नैनी ने एक इंटरव्यू मव कहा, मेरे लिए सारे बच्चे नॉर्मल हैं। अभी तक मैं ये नहीं सोचती कि ये तैमूर हैं या ये दूसरा है। करीना कपूर का (तैमूर अली खान) ही सेलेब्रिटी वर्ल्ड में आया है। बाकी मैंने कॉर्पोरेट जगत के बच्चे संभाले हैं। लेकिन दूसरे बच्चे भी जो कॉर्पोरेट जगत में हाई लेवल है तो मैंने ऐसा कभी सोचा नहीं है कि ये बड़ा लड़का है, बड़े साहब का लड़का है। मैं बहुत नॉर्मल थीं, जबकि उनके पैरेंट्स भी नॉर्मल थे। मुझे ऐस लगा नहीं कि मैं कहीं पर बहुत स्ट्रिक्ट थी। बच्चों के पैरेंट्स ने भी कभी मुझे ऐसा नहीं कहा।
कितनी मिलती थी सैलरी?
आपको बता दें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दावा किया जा रहा था कि उनकी सैलरी 2.5 लाख रुपय पर मंथ थी। पर ऐसा नहीं है, हालही में हुए एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि जब वह अंबानी परिवार में काम करती थी तब उनकी सैलरी 80 हजार रुपय थी। जोकि अब बढ़ कर 1.5 लाख रुपय हो गई है।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
18 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines