कटरीना संग नाचे सलमान, झूम उठा अंबानी खानदान; रजनीकांत का डांस भी वायरल

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding Video Viral : अनंत अंबानी की शादी में सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान समेत तमाम लोग नाचते दिखाई दिए, इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Anant Ambani

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding Video Viral :अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो चुकी है। इस भव्य शादी में भारत के लगभग सभी बड़े सितारे, नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन शामिल हुए। अनंत और राधिका की शादी के दौरान के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ में बड़े सितारे डांस कर रहे हैं तो कुछ दुर्लभ नजारे भी इस शादी में देखने को मिले।

अनंत अंबानी की शादी में सलमान खान झूमते दिखाई दिए, जब सलमान खान डांस कर रहे थे तो पास में ही कैटरीना भी खड़ी थीं। इस वीडियो में शाहरुख खान भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वरुण, शाहिद, कैटरीना, माधुरी, आलिया, एपी ढिल्लों, मीका, अनन्या भी डांस करती दिखाई दीं।

प्रियंका चोपड़ा ने चिकनी चमेली गाने पर किया जबरदस्त डांस

एक अन्य वीडियो में पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा डांस करती दिखाई दीं। अनंत अंबानी की बारात में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने चिकनी चमेली गाने पर जबरदस्त डांस किया। प्रियंका के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं 73 साल के रजनीकांत भी दूल्हे अनंत के साथ डांस करते दिखाई दिए। पत्नी लता, बेटी सौंदर्या, दामाद विशागन वानंगामुडी के साथ रजनीकांत इस शादी में शामिल होने पहुंचे थे।

देखिए वायरल हो रहे वीडियो

रजनीकांत को डांस करता देख वहां मौजूद तमाम लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। रजनीकांत ‘गल्ला गुड़िया’ गाने पर डांस किया, अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी भी उनके साथ डांस करते हुए दिखे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

एक वीडियो में अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अनिल अंबानी और टीना अंबानी के साथ ‘मैं रास्ते पर जा रहा था’ गाने पर डांस किया। शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन, जाह्नवी कपूर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट समेत तमाम अभिनेता शामिल हुए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ