महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर पोस्ट्स और बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर ने महंगी कार के पास खड़े एक शख्स के खास पल को कैमरे में कैद किया था।
वीडियो का भावुक संदेश
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का महंगी कार के पास खड़ा होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन जैसे ही वह इसके मालिक को देखता है तो वहां से भागने लगता है। लड़के के भागने पर कार का मालिक उसके पास जाता है और तब एक ऐसा चौंकाने वाला रिएक्शन सामने आता है, जिसे देख लोग गदगद हो जाते हैं। दरअसल, कार का मालिक युवक को न केवल अपनी महंगी कार की आगे की सीट पर बैठाता है, बल्कि सेल्फी लेने में उसकी मदद भी करता है।
आनंद महिंद्रा ने साझा की अपनी भावनाएं
इस विडियो को लेकर आनंद महिंद्रा ने अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया है। उन्होंने इस वीडियो को साझा किया और तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि, “यह वीडियो शायद एक साल पुराना है, लेकिन मुझे यह हाल ही में देखने को मिला और मैं इसे देखकर काफी भावुक हो गया। कार के मालिक का दयालुता और सहानुभूति भरा व्यवहार प्रेरणादायक है। एक कार निर्माता होने के नाते यह हमें याद दिलाता है कि गाड़ियां केवल परिवहन के साधन नहीं हैं, बल्कि उन्हें खुशी और आनंद देने के लिए भी डिजाइन किया जा सकता है।”
महिंद्रा का करारा जवाब
हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड कहना शुरू कर दिया क्योंकि इसके कंटेंट का कुछ हिस्सा बनावटी भी लग रहा था। अब इस वीडियो को स्क्रिप्टेड कहकर आनंद महिंद्रा को ट्रोल करने वाले लोगों को बिजनेसमैन ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, “हो सकता है। लेकिन मैं मकसद पर नहीं, संदेश पर ध्यान दे रहा हूं। हमें यह भी याद रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर बहुत सारा ऐसा कंटेंट है, जिसमें न तो मकसद अच्छा है और न ही संदेश।” उनके इस करारे जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया ‘X’ पर उनकी इस प्रतिक्रिया को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही उनके पॉजिटिव दृष्टिकोण की तारीफ भी कर रहे हैं। ‘X’ पर उनके 11 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जिनके साथ वे ऐसी ही इंस्पिरेशनल और थॉट प्रोवोकिंग कहानियां साझा करते रहते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines