Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके ट्विटर अकाउंट पर कई ऐसे वीडियोज मिल जाएंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हाल ही में 27 सितंबर को आनंद महिंद्रा ने मुंबई की सड़कों पर गरबा करते लोगों का एक वीडियो शेयर किया।
आनंद महिंद्रा के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो को करीब साढ़े चार लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 13 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
Mumbai, Marine drive. The conquest and annexation of Mumbai’s streets is complete. But these are invaders who are welcomed with open arms. No place like Mumbai during Navratri. ( I know I’m going to hear howls of protest from cities in Gujarat! 😊) pic.twitter.com/vaGNSVSybE
— anand mahindra (@anandmahindra) September 27, 2022
आनंद महिंद्रा के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया वीडियो मुंबई के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है। वीडियो में लोगों का एक समूह सड़क पर गरबा करता दिख रहा है। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि मुंबई का मरीन ड्राइव। नवरात्रि के दौरान मुंबई जैसी कोई जगह नहीं है। मुझे पता है कि मैं गुजरात के शहरों से विरोध की आवाज सुनने जा रहा हूं। बता दें कि गुजरात में नवरात्रि के मौके पर गरबा और डांडिया काफी लोकप्रिय है।
वीडियो देखने के बाद एक्ट्रेस रवीना टंडन के अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत मजेदार लग रहा है। रवीना टंडन ने भी आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर एक प्यारा सा कमेंट किया।
My glorious country ! With its music , dance and Colors !! Whatever the occasion/ festival , we know how to celebrate! 🧿 May life always be a music laughter filled journey. https://t.co/xvQe8ATncf
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) September 27, 2022
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।