Anand Mahindra Viral Post: सोशल मीडिया पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो लोगों की क्रिएटिविटी और मोटिवेशनल वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी के साथ वो जरूरतमंद लोगों की मदद करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो शेयर किया है, जो बारिश से बचने के लिए अपनी गाड़ी को ही घर बना देती है। लड़की के इस कारनामे को देखकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी शॉक्ड हो गए और उन्होंने खुद इस अपार्टमेंट को किराए पर लेने की मांग कर दी।
गाड़ी को इस तरह बनाया घर
महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की आउटडोर कैम्पिंग करती है। सबसे पहले लड़की एक टेंट लगाती है, जिसे वो अपनी गाड़ी से अटैच करती है। फिर वो टेंट को अपने कमरे की तरह सजाती है। इसी के साथ वो टेंट में एक अलग से डाइनिंग एरिया भी बनाती है। गाड़ी के पास ही एक दूसरा टेंट लगाती है, जिसमें बाथरूम की सुविधा होती है।
यहां तक कि टेंट में गर्म पानी की भी सुविधा है, जिससे वो अपने बालों को धोती है। इसके बाद कार में हेयर ड्रायर लगाकर गीले बालों को सुखाती है। टीवी देखने के लिए कार के अंदर टेलीविजन फिक्स करती है। इसके अलावा टेंट को एलईडी लाइट से सजाती है। गौरतलब है कि लड़की ने अपनी गाड़ी को जिस तरह से एक घर में बदला है, ऐसे में उसके टैलेंट को देखकर सोशल मीडिया पर लोग लड़की की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों को कैंपिंग का ये अनोखा तरीका काफी पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें- बारिश से बचने के लिए शख्स का जुगाड़ देख आनंद महिंद्रा हुए गदगद, बोले- ये गजब आइडिया है
जानें क्या कहा आनंद महिंद्रा ने
आनंद महिंद्रा ने खुद इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या ये कैम्पिंग है? मैं यहां पर स्थायी रूप से रहना चाहता हूं और इस ‘अपार्टमेंट’ पर किराएदार का हक चाहता हूं।’ इसी के उन्होंने आगे लिखा, ‘तकनीक से दूर और प्रकृति के बीच रहने का मजा ही कुछ और है।’
यूजर ने किए मजेदार कमेंट्स
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘ये इतना मनमोहक है कि मैं यहां खुशी-खुशी रह लूंगा।’ वहीं एक अन्य यूजर ने प्रकृति की चिंता करते हुए लिखा, ‘वैसे तो हम लोग प्रकृति के पास रहना चाहते हैं, लेकिन हकीकत में प्रकृति को बचाने के लिए थोड़ा-सा भी प्रयास नहीं करते हैं।’
यह भी पढ़ें : मौत के खेल का लाइव वीडियो! चंद पैसों के लिए लगाई शर्त, मिनटों में चली गई जान
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
10 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines