---विज्ञापन---

बारिश से बचने के लिए शख्स का जुगाड़ देख आनंद महिंद्रा हुए गदगद, बोले- ये गजब आइडिया है

Anand Mahindra Viral Post : देश के अधिकतर राज्यों में मानसून दस्तक देने वाला है। इसी बीच उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स जुगाड़ से बारिश से बचता दिखाई दे रहा है। आनंद महिंद्रा का कहना है कि भारत में भी इसकी जरूरत है।

---खबर नीचे जारी है---

Anand Mahindra Viral Post :उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। क्रिएटिव और अच्छे वीडियो शेयर करते रहते हैं, साथ में जरूरतमंद की मदद करने में भी वह पीछे नहीं हटते। आनंद महिंद्रा अक्सर मजेदार वीडियो शेयर करते हैं। देश के अधिकतर राज्यों में मानसून दस्तक दे रहा है। इसी बीच बारिश से बचने के लिए एक शख्स का जुगाड़ देखकर आनंद महिंद्रा भी प्रभावित हो गए।

हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बारिश में बिना छाता पकड़े एक शख्स चलता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में हैरान करने वाली बात ये थी कि शख्स के दोनों हाथ खाली थे, क्योंकि छाता पकड़ने की जरूरत नहीं थी।

---खबर नीचे जारी है---

वीडियो देख गदगद हुए आनंद महिंद्रा

शख्स ने छाते को दो ऐसे हैंडल से जोड़ रखा था, जिसे कंधे पर लटकाया जा सकता है। इससे छाते को पकड़ने की जरूरत नहीं थी। आसानी से आप अपने दोनों हाथ में कुछ सामान लेकर बारिश में बिना भीगे निकल सकते हैं। इस आइडिया को देखने के बाद आनंद महिंद्रा गदगद हो गए और शख्स का वीडियो शेयर कर गजब का कैप्शन लिखा है।


आनंद महिंद्रा ने लिखा कि इस मानसून में मुंबई में लगातार बारिश देखने को मिल रही है, मेरे हिसाब से ये आइडिया अभी बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है, लेकिन शायद अब समय आ गया है कि हम इस बारिश से बचने की फुलप्रूफ योजना बना लें। ऐसे पहनने योग्य छाते के बारे में सोचना चाहिए। अब सोशल मीडिया पर इस पोस्ट तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : मौत के खेल का लाइव वीडियो! चंद पैसों के लिए लगाई शर्त, मिनटों में चली गई जान

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्यों ना आप महिंद्रा छाता बनाना शुरू कर दें। एक ने लिखा कि आनंद महिंद्रा जी ऐसे जुगाड़ वाले वीडियो खोजने में सबसे आगे हैं। एक ने लिखा कि अगर ये छाता भारत में आ गया तो बारिश में चलते समय व्लॉगिंग भी कर सकते हैं। एक ने लिखा कि एक हवा का झोंका आयेगा ना तो सारा जुगाड़ उड़ जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 23, 2024 04:30 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola