Anand Mahindra : क्या बैल इतने समझदार भी हो सकते हैं कि वह बिना किसी की मदद के ही अपना काम कर सकें और सही रास्ते पर चल सकें? किसी के गलत काम पर गुस्सा होने के बाद लोग इंसानों को ही बैल कहकर उसकी बुद्धि और समझ पर सवाल उठाते हैं लेकिन आज हम एक ऐसे बैल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी समझदारी देखकर खुद आनंद महिंद्रा भी प्रभावित हो गए।
सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है कि बैल खुद ही बैलगाड़ी को उठाकर अपने रास्ते पर चल पड़ता है। वह दुर्गम रास्ते से होकर बैलगाड़ी को लेकर उस जगह पहुंच जाता है, जहां उसका काम होता है। इतना ही नहीं, जरूरत होने पर यह बैल खुद गाड़ी को लेकर उल्टा चल पड़ता है।
वीडियो आशाराम गौशाला, लुधियाना का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस बैल की खूबी बताने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। बैल (रामू) को काम करते और मस्ती करते इस वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो को देखने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आनंद महिंद्रा ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर लिखा, “रामू अगर बोल सकता तो मुझे यकीन है कि वह दुनिया के किसी भी मोटिवेशनल स्पीकर की तुलना में ‘जीवन-सकारात्मक’ होने के बारे में बेहतर सलाह देता।” आनंद महिंद्रा की इस टिप्पणी पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक ने लिखा कि रामू आजकल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बेहतर है। आनंद सर आपको रामू को नौकरी पर रख लेना चाहिए नहीं तो रामू महिंद्रा ऑटो और टेम्पो की जगह ले लेगा। एक अन्य ने लिखा कि अगर रामू बोल पाता, तो वह कहता कि उसका प्राथमिक ध्यान अपना भोजन कमाने के लिए काम करने पर है। एक अन्य ने लिखा कि जानवरों और इंसानों के बीच अंतर; जानवर अपने काम से बोलते हैं और हम मुंह से बोलते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines