Watch Video: जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साउथ इंडियन डोसा को पंजाबी ट्विस्ट के साथ पेश किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक पंजाबी फैमिली का वीडियो शेयर किया है, जो साउथ इंडियन लुक में तैयार दिख रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसपर अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
आनंद महिंद्रा का वायरल वीडियो
आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स पोस्ट पर इस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय कल्चर की अनूठे मिश्रण को दिखाया है। इस वीडियो में आपको सफेद वेष्टी( धोती) पहने हुए एक परिवार दिखाई देता है, जिसे आमतौर पर साउथ इंडियन फैमिली द्वारा पहना जाता है। खासकर तमिलनाडु और केरल में पहना जाने वाला परिधान दक्षिण भारतीय प्रभाव का संकेत देता है, जो उनकी पंजाबी पहचान से बिल्कुल अलग है।
इस वीडियो में आप एक व्यक्ति को पंजाबी में लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजनों-डोसा, इडली और वड़ा के बारे में गाना गाते देख सकते हैं। जैसे-जैसे गाने आगे बढ़ता है, इन डिश को परोसने की प्रक्रिया को दिखाया जाता है।
आनंद महिंद्रा ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘रविवार हमारे घर में डोसा डे होता है। हम आम पंजाबी हैं। उनका यह बयान एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान को दर्शाता है। इसके अलावा यह महिंद्रा के पंजाबी घर में दक्षिण भारतीय भोजन, विशेष रूप से डोसा को पसंद करने के उनके शौक को दर्शाता है।
वायरल हुआ पोस्ट
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया, क्योंकि ये पोस्ट पंजाबी और दक्षिण भारतीय संस्कृतियों को जोड़ रहा है। इस वीडियो पर अब तक 466200 व्यूज और बहुत से कमेंट किए गए है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि डोसा दक्षिण भारत का देश के बाकी हिस्सों को तोहफा है – एक कुरकुरा, सुनहरा व्यंजन जो चटनी और सांभर के साथ बहुत बढ़िया लगता है! इसकी सादगी और स्वाद इसे पूर्व से लेकर उत्तर तक का पसंदीदा बनाते हैं, जो अपने अनूठे आकर्षण से सभी को एक साथ लाता है!
एक अन्य यूजर ने बताया कि एक बार मुझे एमपी के एक रेस्टोरेंट में डोसा खाने का बुरा अनुभव हुआ और मैंने लगभग एक दशक तक दक्षिण भारतीय व्यंजन खाने से परहेज किया। जब मैंने चेन्नई में सबसे प्रामाणिक डोसा और इडली का स्वाद चखा, तो मेरा टेस्ट बदल गया, यह मेरा फेवरेट बन गया!
यह भी पढ़ें – ‘मुर्दों’ का शहर, जहां ‘लाशों’ से बात करते हैं परिजन, डेड बॉडी का मेकअप भी देखने लायक
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
2 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
3 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
4 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
4 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines