Anand Mahindra On Jaspreet Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक 10 साल का बच्चा सड़क किनारे रोल बेचता दिखाई दे रहा है। इस लड़के का वीडियो कुछ ही वक्त में इतना वायरल हो गया कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक पहुंचा और उन्होंने इस लड़के हालत सुनकर मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है।
10 साल के लड़के के पिता का देहांत हो चुका है, बहन की उम्र 14 है और चाचा के साथ रहता है। अपना खर्च चलाने के लिए वह दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रोल बेचता है। लड़के ने बताया कि रोल बनाना वह अपने पिता से सीखा था। किसी यूटूबर ने इस लड़के का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद आनंद महिंद्रा ने इस लड़के का वीडियो शेयर कर X पर लिखा है कि हिम्मत करो, तुम्हारा नाम जसप्रीत है। लेकिन पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए। अगर कोई इस लड़के को जानता हो तो हमसे सम्पर्क करवाए। महिंद्रा फाउंडेशन की टीम यह पता लगाएगी कि हम उसकी पढ़ाई में कैसे मदद कर सकते हैं।
आनंद महिंद्रा द्वारा मदद की पेशकश किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि सच में ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए,जो वाकई मदद चाहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि आनंद महिंद्रा जी ऐसे बच्चों के लिए आप सभी को मिलकर कोई काम जरूर शुरू करना चाहिए। एक ने लिखा कि इस लड़के का भविष्य संवर जाएगा, अगर इसे ठीक से मदद मिल गई।
यह भी पढ़ें : ऑटो ड्राइवर को लड़की ने दिया ऐसा गिफ्ट, देखते ही खिल गया चेहरा; खूब वायरल है वीडियो
बता दें कि इससे पहले जसप्रीत का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस लड़के के इंटरव्यू के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines