---विज्ञापन---

रोल बेचते बच्चे का वीडियो देख पिघला आनंद महिंद्रा का दिल, कर दिया ये ऐलान

Anand Mahindra : बिना बाप के 10 साल के बच्चे का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह रोल बेचता दिखाई दिया था। बच्चे की कहानी जानने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

---विज्ञापन---

Anand Mahindra On Jaspreet Viral Video :  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक 10 साल का बच्चा सड़क किनारे रोल बेचता दिखाई दे रहा है। इस लड़के का वीडियो कुछ ही वक्त में इतना वायरल हो गया कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक पहुंचा और उन्होंने इस लड़के हालत सुनकर मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है।

10 साल के लड़के के पिता का देहांत हो चुका है, बहन की उम्र 14 है और चाचा के साथ रहता है। अपना खर्च चलाने के लिए वह दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रोल बेचता है। लड़के ने बताया कि रोल बनाना वह अपने पिता से सीखा था। किसी यूटूबर ने इस लड़के का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया।

---विज्ञापन---

वीडियो वायरल होने के बाद आनंद महिंद्रा ने इस लड़के का वीडियो शेयर कर X पर लिखा है कि हिम्मत करो, तुम्हारा नाम जसप्रीत है। लेकिन पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए। अगर कोई इस लड़के को जानता हो तो हमसे सम्पर्क करवाए। महिंद्रा फाउंडेशन की टीम यह पता लगाएगी कि हम उसकी पढ़ाई में कैसे मदद कर सकते हैं।


आनंद महिंद्रा द्वारा मदद की पेशकश किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि सच में ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए,जो वाकई मदद चाहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि आनंद महिंद्रा जी ऐसे बच्चों के लिए आप सभी को मिलकर कोई काम जरूर शुरू करना चाहिए। एक ने लिखा कि इस लड़के का भविष्य संवर जाएगा, अगर इसे ठीक से मदद मिल गई।

यह भी पढ़ें : ऑटो ड्राइवर को लड़की ने दिया ऐसा गिफ्ट, देखते ही खिल गया चेहरा; खूब वायरल है वीडियो

बता दें कि इससे पहले जसप्रीत का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस लड़के के इंटरव्यू के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2024 02:49 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola