Amul Doodle: अमूल अपने अनोखे कार्टून के कारण अक्सर चर्चा में रहता है। इसी सिलसिले में अमूल ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने अनोखे अंदाज में आजकल चर्चा में रहे विवादों पर कमेंट्री करते हुए एक दिलचस्प डूडल बनाया है। यह डूडल L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के ‘पत्नी को घूरने’ वाले विवादित बयान पर आधारित है। अमूल ने इस डूडल में अपने सिग्नेचर ह्यूमर का इस्तेमाल किया है।
डूडल में क्या खास?
इस डूडल को अमूल ने ‘Amul stares at bread daily’ कैप्शन के साथ शेयर किया है। डूडल में अमूल ने यह इशारा किया कि उनकी मिल्क और बटर प्रोडक्ट्स डेली ब्रेड के साथ नजरें मिलाने का आनंद लेते हैं, जिससे एक बेहतरीन नाश्ता तैयार होता है। अमूल ने इस डूडल के जरिए न सिर्फ L&T चेयरमैन के बयान पर तंज कसा, बल्कि उन्होंने ‘L’ और ‘T’ अक्षरों को बोल्ड करके सीधे कंपनी का जिक्र भी किया। डूडल में लिखा गया है कि Labour & Toil? यह नारा मजाकिया अंदाज में उन पर सवाल उठाता है, जो एक्स्ट्रा वर्किंग आवर्स और वर्क-लाइफ बैलेंस के महत्व को नकारते हैं।
इस डूडल में अमूल गर्ल को कैलेंडर के पास खड़ा दिखाया गया है, जहां रविवार के दिन को उंगली से दर्शाया गया है। यह सीधा-सीधा इशारा करता है कि कर्मचारियों के लिए संडे जरूरी है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विवादित बयान पर प्रतिक्रिया
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने एक इन-हाउस मीटिंग के दौरान कर्मचारियों को रविवार को भी काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर मैं आपको रविवार को भी काम करने के लिए कह सकूं, तो मुझे खुशी होगी। आप घर पर बैठकर क्या करते हैं? कितनी देर तक आप अपनी पत्नी को घूर सकते हैं? और वह आपको कितनी देर तक देख सकती है? उनका यह बयान वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर सवाल खड़े करता है।
डूडल की हुई तारीफ
अमूल के इस मजेदार डूडल को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। अमूल की इस क्रिएटिविटी को बहुत से लाइक्स मिले और लोगों ने इसे सराहा। यह डूडल न सिर्फ विवाद पर कटाक्ष करता है, बल्कि अमूल की ‘ब्रेड-लविंग’ ब्रांड इमेज को भी मजबूती देता है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब अमूल ने ऐसे किसी मुद्दे पर डूडल बनाया है। इससे पहले भी इसने कई सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर डूडल बनाया है। इस बार भी उन्होंने L&T के बयान को अपनी खास ‘ब्रेड-लविंग’ स्टाइल में जोड़कर पेश किया।
यह भी पढ़ें – ‘मेरी मौत के लिए पिता-भाई जिम्मेदार’, हत्या से पहले बेटी ने वीडियो में जताया था डर
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines