'घोड़े जैसी शक्ति लेकर काम पर जा रहे हैं', अभिताभ बच्चन ने शेयर की फोटो, लोग बोले -अद्भुत

Big B Social Media Post: बिग बी अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की है, इसमें उन्होंने जो टीशर्ट पहनी है,उस पर घोड़े छपे हुए हैं।

Amitabh Bachchan

Big B Social Media Post: सदी के महानायक अभिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं , उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स से नियमित रूप से पोस्ट किए जाते हैं। 81 साल के अमिताभ बच्चन अभी भी इंडस्ट्री के लिए काम करते हैं। फिल्मों की शूटिंग करना हो या फिर KBC जैसे हिट शो को आगे बढ़ाना हो, अमिताभ बच्चन अभी भी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि घोड़े जैसी शक्ति लेकर काम पर जा रहा हूं।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर अपनी दो फोटो शेयर की है, जिसमें वह कार में बैठे हुए हैं। आंखों पर चश्मा लगा हुआ है लेकिन बिग बी ने जो टीशर्ट पहना हुआ है उस पर घोड़ा बना हुआ है। इसी से जोड़कर उन्होंने पोस्ट भी किया है। फोटो शेयर करने के साथ ही बिग बी ने दो पंक्ति लिखी है। उन्होंने लिखा, ”छाती पे अश्व है, नयनों में चश्म है ; चलें हैं काम पे , बल है तुरंगम”

विज्ञापन

बिग बी ने समझाया मतलब

उन्होंने इस पंक्ति का मतलब बताते हुए लिखा, “अश्व > घोड़ा ; चश्म > चश्मा; तुरंगम > घोड़ा, जैकेट पर घोड़े की छवि बनी है और आंखों पर रंगीन चश्मा पहना है, काम पर जा रहे हैं – ‘बल है तुरंगम’ – घोड़े जैसी शक्ति लेकर ” अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक ने लिखा कि इस उम्र में भी आपके अंदर काम करने की ललक हम सभी को प्रभावित कर रही है अमिताभ बच्चन जी! एक अन्य ने लिखा कि बिग बी अपनी पंक्ति के जरिए बता रहे हैं कि वह इस उम्र में घोड़े की रफ्तार से काम करते हैं, जो लेटे लेटे उनका ये पोस्ट देख रहे हैं, उन्हें भी उठकर कुछ काम करना चाहिए। एक फैंस ने लिखा कि आपको इस उम्र में काम करता देख मुझे भी लगातार काम करने किए प्रेरणा मिलती है, मेरे पिता जी तो आपका उदाहरण देककर प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि अमिताभ बच्चन को फेसबुक पर 38 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। बिग को X पूर्व में ट्विटर पर फॉलो करने वालों की संख्या 48 मिलियन से अधिक है वहीं इंस्टाग्राम पर 36 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ