PK Scene in Real Life: आमिर खान की फेमस फिल्म PK के बारे में तो हम सब जानते हैं। इस फिल्म ने बहुत से ऐसा सीन थे, जो लोगों को पसंद आए थे, चाहे वो फैशन बिगड़ने वाला सीन हो या पीके के जेल जाने वाला सीन। ऐसा ही एक सीन और सामने आया था, जो अनुष्का शर्मा के कैरेक्टर जग्गू का था, जिसमें उसका पर्स मंदिर के दानपात्र में गिर जाता है। इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने पर्स से पैसे निकाल कर उन्हें खाली पर्स वापस कर दिया था। अगर हम कहें कि ये सीन रियल लाइफ में भी हुआ है तो? जी हां ऐसी ही कुछ चेन्नई के मंदिर में हुआ है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
दानपात्र में गिरा आईफोन
चेन्नई के पास अरुल-मिगु कंदस्वामी मंदिर में दर्शन करने आए एक भक्त ने गलती से अपना आईफोन हुंडी यानी दान पेटी में गिरा दिया। अजीब बात ये हुई कि मंदिर के अधिकारियों ने उसे फोन लौटाने से इनकार करते हुए कहा कि यह अब देवता का है। रिपोर्ट में बताया गया कि मंदिर के अधिकारियों ने भक्त को सिम कार्ड लौटाने की बात कही।
सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट वायरलभयानी ने अपने पेज पर लिखा कि आईफोन हुंडी में गिर गया, मंदिर ने कहा कि यह देवता का है। चेन्नई के पास अरुल-मिगु कंदस्वामी मंदिर में एक भक्त ने गलती से अपना आईफोन दान पेटी में गिरा दिया, और मंदिर के अधिकारियों ने गैजेट लौटाने से इनकार करते हुए कहा कि हुंडी में रखी गई कोई भी चीज देवता की है। हालांकि, उन्होंने सिम कार्ड लौटाने और उसे डेटा डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया। यहां हम पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
वायरल हुआ पोस्ट
इस पोस्ट पर 61000 से ज्यादा लाइक्स हैं। इसके अलावा यूजर ने पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि मैं खुद अगर गिर जाऊं तो क्या मुझे गोद लेंगे? वहीं एक यूजर ने लिखा कि यह घटना आमिर खान के साथ पीके फिल्म में भी हुई थी। अन्य यूजर ने कहा, ‘यहां तक कि भगवान भी पुजारी के व्यवहार से हैरान हैं’।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines