Corporate Munjulika: हाल ही में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की भूल भुलैया 3.0 रिलीज हुई है, जिसे काफी सफलता हासिल कर ली है। इस फिल्म का सबसे ज्यादा चर्चा में रहना वाला सॉन्ग ‘मेरे ढोलना’ लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। अब इस गाने का एक अनोखा वर्जन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। गायिका अनामिका झा ने इस फेमस ट्रैक को एक यूनिक ट्विस्ट के साथ पेश किया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
अमी जे तोमर 3.0 का नया वर्जन
अमी जे तोमर 3.0 को लोगों के बीच बहुत पसंद किया गया है। इसी बीच गायिका अनामिका झा ने ‘अमी जे तोमर 3.0’ को अपने ‘ कॉर्पोरेट मजदूर’ ट्विस्ट के साथ नया रूप दिया है। इस अनोखे ट्विस्ट वाले गाने में उन्होंने दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियों के बाद काम पर लौटने वाले कर्मचारियों को इमोशन को दिखाने की कोशिश की है। इसके अलावा वह अपने दोस्तों को शादी करने के लिए प्रोत्साहित करती नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो
इंस्टाग्राम पर अनामिका ने इस वीडियो को रिलेटेबल? कैप्शन के साथ शेयर किया है। अनामिका की परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर बहुत पसंद की जा रही है। इससे हर वो व्यक्ति रिलेट कर पाया है, जिसे त्योहारों के बाद 9 से 5 की नौकरी पर वापस आना पड़ा है। इस वीडियो में आपको ‘कॉरपोरेट मंजुलिका’ दिखाई देगी, जो छुट्टियों से आने के बाद ऑफिस वापस नहीं जाना चाहती। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।
वीडियो पर 457000 से ज्यादा व्यूज है और 25000 से ज्यादा लाइक मिले हैं। इस पोस्ट पर यूजर ने कमेंट भी किया है। इस यूजर ने कहा कि आपके गायन के लिए एक ऑस्कर मिलना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने कहा मैंने आज अपने ऑफिस में फिर से काम शुरू किया, यह बहुत ही रिलेटेबल है।
बता दें कि अनीस बज्मी निर्देशन और भूषण कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म भूल भुलैया 3.0 में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 216.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और 200 करोड़ वाले क्लब में एंट्री कर ली है।
यह भी पढ़ें – Delhi: मेट्रो में किन्नर ने उतार दिए कपड़े, पैसे नहीं देने पर युवक को जमकर सुनाई गालियां
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
23 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines