हम अपनी कई चीजों की तुलना अमेरिका से करते रहते हैं. लेकिन यह बहुत कम होता है कि अमेरिका के लोग भारत की चीजों से अपनी तुलना करें. सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भी कुछ ऐसी ही तुलना कर रही है.
महिला वीडियो में अपने भारत में बिताये समय का अनुभव शेयर रही है. वह भारत में रहने के समय क्या महसूस कर रही थीं और उसने भारत से जाने के बाद अमेरिका में क्या अनुभव किया, यह वीडियो के जरिए से बताया. उसने कहा कि भारत के घर और अमेरिका के घर किस तरह से एक दूसरे से अलग हैं. इसके अलावा ऐसे घरों से जीवन कैसे प्रभावित होता है. उसने अपने वीडियो में बताया कि वह भारत में एक अपार्टमेंट में ठहरी हुई थी.
महिला ने कहा कि यहां भारत में घर कंक्रीट के बने होते हैं, उसकी दीवार काफी चौड़ी होती हैं. इनसे आवाज बाहर नहीं जाती. इससे अपने पड़ोसियों को सुनना भी बहुत मुश्किल होता है. आपको शांत जगह पर रहना पड़ता है, यहां बाहर से कुछ सुनाई नहीं देता और आपको शांति की आदत हो जाती है. यह सच है कि भारत में मकान कंक्रीट के बने होते हैं. कंक्रीट घर को मजबूती देता है, जबकि अमेरिका में ये हल्की सामग्री से बनाए जाते हैं.
उसने वीडियो में आगे बताया कि फिर मैं कुछ महीनों बाद अमेरिका वापस आयी. मैं भूल गयी थी कि हम यहां अमेरिका में अपार्टमेंट को हल्की कंक्रीट से बनाते हैं. मैं अपने बच्चों के उठने की आवाज सुन सकती थी. मुझे सवेरे मेरे पड़ोसियों की आवाज सुनाई दे रही थी. मेरे ऊपर, नीचे, आगे, पीछे हर जगह मैं उनको सुन सकती थी. इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं अंदर हूं या नहीं, मैं बाहर की आवाज साफ सुन सकती हूं. तो अगर आप यहां अमेरिका के अपार्टमेंट में रहना चाहते हैं तो शांति बनाएं. नहीं तो आपको दूसरे लोग सुन सकते हैं.
महिला ने अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि अमेरिका में अपार्टमेंट्स लकड़ी और ड्राईवॉल से बने होते हैं, इसलिए उनमें शोर अंदर आ ही जाता है. ऊपर रहने वाले पड़ोसी के जागते ही मेरी भी नींद खुल जाती थी. मुझे अमेरिका में अपार्टमेंट वाली जिंदगी की याद नहीं आती.
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines